एक्सप्लोरर

रात को सोने से पहले भूलकर भी न पिएं ये 'हेल्दी' चीज, वरना शरीर पर होगा इसका उल्टा असर

अधिकतर लोगों को यह नहीं मालूम कि कुछ हेल्दी फूड आइटम्स को भी गलत समय पर खाने से शरीर पर बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं.

स्वस्थ रहने के लिए जैसे भोजन और पानी की जरूरत होती है, ठीक वैसे ही भरपूर नींद की भी जरूरत होती है. शरीर को रोगों से दूर और एक्टिव रखने के लिए सोना बहुत जरूरी है. एक अच्छी नींद लेने के लिए आपको लाइफस्टाइल और खानपान को हेल्दी रखने का प्रयास करना चाहिए. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि खानपान से जुड़ी कुछ आदतें आपको बीमार कर सकती हैं, जैसे- सोने से पहले गलत चीजों को खाना या पीना. 

अधिकतर लोगों को यह नहीं मालूम कि कुछ हेल्दी फूड आइटम्स को भी गलत समय पर खाने से शरीर पर बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं. भले ही आप जो खा रहे हैं, वो हेल्दी हो. लेकिन अगर आप गलत समय पर ये खा रहे हैं, तो इसका साफ सीधा मतलब है कि आप खुद बीमारियों को बुलावा भेज रहे हैं. बहुत से रात में सोने से पहले मीठी चीजें खाना या पीना पसंद करते हैं, जैसे- स्मूदी. माना कि स्मूदी स्वास्थ्य के फायदेमंद होती है. लेकिन इसको पीने का भी एक समय होता है. रात को सोने से पहले इसे पीना सेहत के साथ खिलवाड़ करना है.

स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है 'चीनी' 

साल 2016 में बीएमजे ओपन में पब्लिश एक रिसर्च के मुताबिक, दरअसल पैकेज्ड स्मूदी में जूस के मुकाबले लगभग ढाई चम्मच चीनी ज्यादा होती है. इस शोध में पाया गया कि 40 प्रतिशत पैकेज्ड स्मूदी में चार चम्मच के करीब चीनी मौजूद थी. यह तो आप जानते हैं कि चीनी के स्वास्थ्य पर बहुत बुरे प्रभाव पड़ते हैं. इसके ज्यादा सेवन से न सिर्फ मोटापे का खतरा पैदा हो सकता है, बल्कि आप डायबिटीज सहित कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं. यही वजह है कि हर किसी को सोने से पहले मीठी चीजों के सेवन से बचना चाहिए. 

नींद में पड़ता है खलल

जब आप सोने से पहले स्मूदी या कोई और मीठे फूड आइटम्स खाते या पीते हैं तो इससे आपकी नींद में खलल पड़ता है. थके होने के बावजूद आपको समय पर नींद नहीं आती. नींद आती है तो बेचैनी के कारण खुल जाती है. आप सोना चाहते हैं लेकिन आंखों में नींद महसूस नहीं होती. ये सभी दिक्कतें रात में सोने से पहले मीठा खाने की वजह से होती हैं. 

रात में सोने से पहले ये खाएं

अगर आपको सोने से पहले भूख लग जाती है या कुछ खाने का मन करता है तो आप कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर फूड आइटम्स को चुन सकते हैं, जैसे- गेहूं के आटे का टोस्ट या फिर योगर्ट के साथ केला. आप चाहें तो साबुत अनाज से बने ब्रेड पर पीनट बटर या आलमंड बटर डालकर भी खा सकते हैं. इन्हें खाने से आपको फूड क्रेविंग भी नहीं होगी और ब्लड शुगर के बढ़ने का टेंशन भी नहीं रहेगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: क्या पुरुषों को भी होती है 'मेनोपॉज' की प्रॉब्लम? जानिए उन्हें कितनी तकलीफ देती है ये दिक्कत?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर
क्या सच में सुअर की चर्बी से बनते हैं दवा वाले कैप्सूल? वेज वालों के काम की है खबर

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget