एक्सप्लोरर

दर्द, मरोड़ और गैस से बचना है तो पीरियड्स के दौरान न खाएं ये चीजें

पीरियड्स के दौरान पेट में मरोड़ उठना, गैस बनना, पैरों में दर्द होना, शरीर में भारीपन और थकान जैसी कई तरह की समस्याओं से अगर आपको बचना है तो कुछ खास चीजों का सेवन न करें.

पीरियड्स के दौरान क्रैंप्स होना, पेट दर्द की समस्या, गैस की दिक्कत या अपच होना एक सामान्य बात है. ऐसा हॉर्मोनल बदलाव के कारण होता है और पाचकाग्नि मंद होने के कारण होता है. इसलिए आपको हेल्दी और ऐक्टिव रहने के लिए पीरियड्स के दौरान उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जिन्हें खाने से आपके शरीर को ऊर्जा मिले और उन चीजों से दूर रहें, जो शरीर में वात प्रकृति को बढ़ाती हैं. वात यानी वायु अर्थात गैस.

इन चीजों से रखें दूरी

हम आपको पीरियड्स के दौरान जिन चीजों को न खाने की सलाह दे रहे हैं, आयुर्वेद में इन्हें वात प्रकृति का माना जाता है. क्योंकि इन्हें खाने से पेट में सामान्य से अधिक गैस बन सकती है. खआसतौर पर पीरियड्स के दौरान महिलाओं की पाचन क्षमता कमजोर होती है. ऐसे में इन चीजों को खाने से बनने वाली गैस के कारण पेट दर्द, मरोड़, शरीर में भारीपन और शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द की समस्या हो सकती है.

  • दूध
  • दही
  • छाछ
  • मूली
  • राजमा
  • उड़द
  • छोले
  • रायता
  • कटहल की सब्जी

इन फलों के सेवन से बचाव है जरूरी 

पीरियड्स के दौरान कुछ खास फलों का सेवन भी आपको नहीं करना चाहिए. क्योंकि इन्हें पचाने में शरीर को दिक्कत होती है तो किसी फल के अम्ल और क्षारीय तत्वों के कारण क्रैंप्स यानी पेट में मरोड़ की समस्या बढ़ सकती है. साथ ही पीरियड्स के दौरान खट्टे फल खाने से पेट दर्द की समस्या बढ़ जाती है.

  • पका हुआ केला
  • संतरा
  • नींबू
  • मौसमी
  • बेरीज जैसे अन्य खट्टे फल

इन चीजों को खाने से मिलती है राहत

  • पीरियड्स के दौरान हल्की और सुपाच्य चीजें खाने से बहुत लाभ मिलता है. जैसे नमकीन दलिया, सूजी का हलवा, मूंग दाल की खिचड़ी और गुड़ तथा तुलसी पत्ती की काली चाय.
  • पीरियड्स के दौरान यदि आपको दूध पीना ही है तो इसे हल्दी के मिलाकर पिएं. इससे गैस भी नहीं बनेगी और पेट दर्द भी नहीं बढ़ेगा. ध्यान रखें कि दूध वात प्रकृति का होता है. इसलिए पीरियड्स के दौरान खाली दूध का सेवन करने से बचना चाहिए. आप इसमें हल्दी के अलावा थोड़ा-सा कॉफी पॉउडर भी मिक्स कर सकती हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: नहीं बिगड़ेगा हाजमा, सफर पर निकलने से पहले साथ लेकर चलें ये घरेलू नुस्खा

यह भी पढ़ें: एक ही दवाई से इस तरह ठीक करें सूखी और गीली खांसी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget