एक्सप्लोरर

आंख से संबंधित इन 5 गंभीर रोगों की वजह कहीं आपका 'कॉन्टेक्ट लेंस' तो नहीं?

लंबे समय तक कॉन्टेक्ट लेंस लगाए रखने से आपकी आंखों को गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. यह आपकी आंखों की रोशनी खोने की एक वजह भी बन सकता है, तो आइए आज हम आपको कान्‍टैक्‍ट लेंस लगाने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं.

Eye Care Tips: आंखों की मांसपेशियां शरीर की तुलना में बहुत ही नाजुक होती हैं. आंखों पर लगी एक छोटी सी चोट भी आपके लिए गंभीर हो सकती है. ऐसे में कॉन्टेक्ट लेंस लगने या उतारने में थोड़ा सी भी लापरवाही आपकी आंखों को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है. इसके साथ ही लंबे वक्त तक कॉन्टेक्ट लेंस लगाने से आपकी आंखों की सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. कई बार कॉन्टेक्ट लेंस आपकी आंखों में दिन से लेकर रात तक लगा रहता है, जिससे आपकी आंखों को गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, तो आइए आज हम आपको कान्‍टैक्‍ट लेंस लगाने के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं.

कान्‍टैक्‍ट लेंस और आंखों की बीमारियां लंबे समय तक कॉन्टेक्ट लेंस लगाने से आपको आंखों की जलन से लेकर आंखों के संक्रमण तक बहुत सारी परेशानियां होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. इसके अलावा यह आंखों की धुंधली दृष्टि तथा कॉर्निया से संबंधित समस्याओं जैसी कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है. जैसा कि-

1. कंजक्टिवाइटिस की समस्या यह समस्या आमतौर पर पिंक आई के रूप में जानी जाती है. अगर आप बहुत ज्यादा समय तक कॉन्टेक्ट लेंस लगाए रखते हैं तो इससे आपको कंजक्टिवा की सूजन हो सकती है जोकि कंजक्टिवाइटिस की वजह बन सकती है. लंबे वक्त तक कान्‍टैक्‍ट लेंस लगाए रखने से आपको आंखों में खुजली, बेचैनी और पिंक आई जैसी समस्याएं होती है. इसलिए आप लंबे वक्त तक कॉन्टेक्ट लेंस लगाने से बचें और इसकी जगह चश्मा लगाएं.

2. केराटाइटिस की समस्या आंखों की यह समस्या कंजंक्टिवाइटिस से बेहद मिलती-जुलती होती है लेकिन इसमें आपकी आंखों को आंतरिक हानि होती है. इसके गंभीर मामलों में आंखों की रोशनी में कमी भी हो सकती है. अगर आप किसी ऐसे इंसान के संपर्क में हैं, जिसे ये समस्या है तो ये और भी ज्यादा आसानी से फैल सकती है. इसलिए आप कॉन्टेक्ट लेंस को लंबे वक्त तक लगाने से बचें. इसके साथ ही सस्ते कॉन्टेक्ट लेंस भी इस्तेमाल करने से बचें.

3. कॉर्नियल नियावेस्कुलराइजेशन की समस्या जब आप कॉन्टेक्ट लेंस को बहुत अधिक समय तक लगाए रखते हैं तो आपकी आंखों को उनकी आवश्यकतानुसार तरल पदार्थ लेने में कठिनाई होती है. इससे आपकी आंखों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन ग्रहण करने में भी मुश्किल का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आप तुरंत कॉन्टेक्ट लेंस निकाल दें. इसके अलावा कॉन्टेक्ट लेंस कॉर्निया के आसपास की खून की वाहिकाओं और ब्लड सर्कुलेशन को तेजी से बढ़ा देती है. जिकके कारण आपकी आंखें खराब होने लगती हैं.

4. लाल आंखों की समस्या अगर आपकी आंखों में कॉन्टेक्ट लेंस लगाने के बाद रेडनेस की समस्या हो रही है, तो यह एक स्पष्ट संकेत है कि आपकी आंखों को इससे हानि हो रही है. अगर ये ये रेडनेस कुछ दिनों के अंदर खत्म नहीं होती है, तो यह लेंस के बहुत ज्यादा इस्तेमाल का गंभीर परिणाम हो सकता है.

5. आंखों के छालों की समस्या अगर आप बहुत अधिक समय तक कॉन्टेक्ट लेंस लगाए रखते हैं और इसके संपर्कों को लेकर लापरवाही बरतते हैं, तो यह आपकी आंखों में छोलों की वजह बन सकता है. दरअसल ये छाले आपकी कॉर्निया पर सफेद या भूरे रंग के ओपन घावों की तरह दिखाई देते हैं. यह बहुत ही दर्दनाक हो सकते हैं और कई मामलों में तो धुंधली दृष्टि और अंधापन का समस्या भी पैदा कर सकते हैं.

इसके गंभीर मामलों में, दृष्टि की हानि भी हो सकती है. ये अतिरिक्त खून की वाहिकाएं रोशनी को कॉर्निया के जरिए चलने से रोकती हैं जो आंशिक या पूर्ण रूप से आंखों की रोशनी खोने का कारण बन सकता है. इसके अलावा अगर आपको इस तरह के कोई भी लक्षण महसूस होते हैं, तो इसके लिए आप नियमित रूप से डॉक्टर से चेकअप करवाएं.

Chanakya Niti: ये काम कभी दूसरों के साथ नहीं करना चाहिए, मिलती है बुराई

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Analog Paneer Ban: एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
एनालॉग पनीर से शरीर को कितना नुकसान, महाराष्ट्र में क्यों हुआ बैन?
Sleeping With Lights On:लाइट जलाकर सोते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया कैसे बिगड़ सकता है हार्मोनल बैलेंस
लाइट जलाकर सोते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया कैसे बिगड़ सकता है हार्मोनल बैलेंस
Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget