एक्सप्लोरर

डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है बादाम....ऐसे करेंगे सेवन तो मिलेगा पूरा फायदा

Almond For Diabetes: फ्रंटियर्स इन न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित शोध में पाया गया है कि जिन लोगों ने 12 सप्ताह तक रोजाना बादाम खाए हैं उनमें इन्सुलिन रेजिस्टेंस कम हो गया

Almond For Diabetes: बादाम एक सुपर फूड है. ये प्रोटीन, फाइबर, जिंक, पोटेशियम विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड काअच्छा सोर्स है. बच्चे हो या बड़े हर किसी के लिए ये फायदेमंद होता है, इसके कई फायदे आपके जानकारी में होंगे जैसे यह पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, वगैरा-वगैरा. वहीं एक नई स्टडी में यह दावा किया गया है कि रोजाना बादाम खाने से वजन और ब्लड शुगर दोनों ही मेंटेन रहता है. फ्रंटियर्स इन न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित शोध में पाया गया है कि जिन लोगों ने 12 सप्ताह तक रोजाना बादाम खाए हैं उनमें इन्सुलिन रेजिस्टेंस कम हो गया पैंक्रियास की एक्टिविटी में सुधार हुआ और ब्लड शुगर मेंटेन करने में मदद मिली. शोधकर्ताओं ने ये भी दावा किया है कि जिस ग्रुप को बादाम दिए गए उनके वजन बॉडी मास इंडेक्स और कमर की चौड़ाई में भी कमी आई और कोलेस्ट्रॉल भी कम हुआ है.

डायबिटीज कंट्रोल करने का आसान समाधान है बादाम

चेन्नई के मद्रास डायबिटीज रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष और प्रमुख विश्वनाथ मोहन ने भी इस बात से सहमति जताई है कि बदाम खाने वाले लोगों के वजन और शुगर दोनों में सुधार देखा गया है. डॉक्टर ने कहा कि मोटापा दुनिया भर में देखी जाने वाली एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है. मोटापा ही टाइप टू डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ाता है. ये भी जानते हैं कि यह एक जटिल समस्या है जो डायबिटीज से जुड़ी हुई है. ऐसे में हमें लगता है कि हमने एक आसान समाधान खोज लिया है .शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि बदाम खाने वाले लोगों में कुल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर बेहतर था. यह मोटापे और डायबिटीज के मैनेजमेंट के लिए सही है.

कैसे कार्डियोमेटाबोलिक स्वास्थ्य के लिए वरदान है बादाम?

बादाम खाने वालों ने अपने बीटा कोशिकाओं के बेहतर कार्य का प्रदर्शन किया, ये वही कोशिकाएं हैं जो पैंक्रियास में इंसुलिन बनाती हैं.इसके अलावा, बादाम का सेवन शरीर के वजन में सुधार, पैंक्रियास की कार्यप्रणाली, इंसुलिन प्रतिरोध में कमी और बेहतर रक्त शर्करा होना इस बात की तरफ इशारा करती है कि बादाम कार्डियोमेटाबोलिक स्वास्थ्य के लिए वरदान हैं.डॉकटर के मुताबिक बादाम जैसे मेवे एक स्वस्थ आहार घटक हैं जो हृदय रोग के जोखिम को भी कम कर सकते हैं.

कैसे करें बादाम का सेवन?

डायबिटीज के मरीजों को कैलोरी को बैलेंस बनाए रखने के लिए दिन में 6 से 8 बादाम खाने की सलाह दी जाती है. रात भर बादाम को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इनका छिलका उतारकर खा लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Strawberry Benefits: दिल का दुरुस्त रखता है स्ट्रॉबेरी, इन पांच तरीकों से अपनी डाइट में करें शामिल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए, क्या है सही तरीका?
क्या प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए, क्या है सही तरीका?
Cancer Medicines Price Cut: 137 कैंसर दवाएं 70% तक सस्ती, जानिए जेब पर कितना पड़ेगा असर?
137 कैंसर दवाएं 70% तक सस्ती, जानिए जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget