एक्सप्लोरर

Coronavirus: संक्रमण से बचने के लिए जानिए किन 3 चीजों को करना चाहिए हर रोज साफ

फ्लू का मौसम दरवाजे पर दस्तक दे रहा है तो इस समय कोविड का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है, ऐसे में हमें खुद को संक्रमण से बचाने के लिए एहतियाती कदम उठाना बेहद जरूरी है.

कोरोनावायरस महामारी के बीच रहना सभी के लिए बेहद मुश्किल है, लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि इस कठिन समय ने हमें बहुत सी अच्छी चीजें भी सिखाई हैं जैसे कि, हमे हमारे आसपास की जगहों को साफ और स्वच्छ रखना है. हमे हमारे घर के हर कोने को कीटाणुरहित रखना है ताकि संक्रमण हमारे घर में एंट्री करने की हिमाकत भी न कर सके. शुरू-शुरू में हम सभी इन बातों को लेकर काफी गंभीर थे लेकिन समय के साथ ज्यादातर लोगों ने चीजों को हल्के में लेना शुरू कर दिया है. अब जब फ्लू का मौसम दरवाजे पर दस्तक दे रहा है तो इस समय कोविड का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है, ऐसे में हमें खुद को संक्रमण से बचाने के लिए एहतियाती कदम उठाना बेहद जरूरी है. इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आपको दोबारा सभी चीजों को कीटाणुरहित करना है, लेकिन कुछ चीजें हैं तो अधिकांश कीटाणुओं को अपने साथ घर के अंदर ले जाती हैं. इसलिए कोरोना संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए इन चीजों को अक्सर साफ करना चाहिए.

स्मार्टफोन

यकिन मानिए,आपका स्मार्टफोन या मोबाइल फोन विभिन्न प्रकार के रोग पैदा करने वाले कीटाणुओं और जीवाणुओं का घर है. हम अपने सेलफोन को अपने साथ सभी जगहों पर ले जाते हैं और जो हमें नहीं पता होता है वह यह है कि हमारे इस महंगे फोन पर काफी कीटाणु और जीवाणु अपना कब्जा कर लेते हैं. वास्तव में, एक अध्ययन के अनुसार, हमारे सेल फोन में एक टॉयलेट सीट की तुलना में 10 गुना अधिक बैक्टीरिया होते हैं. ऐसे में कोरोना संक्रमण या अन्य इंफेक्शन से बचने के लिए बेहद जरूरी है कि आपका स्मार्टफोन डिसइंफेक्ट हो.

मास्क

महामारी काल में मास्क बेहद जरूरी चीज बन चुका है. दरअसल मास्क हमारे श्वसन तंत्र में बैक्टीरिया और वायरस को आने से रोकता है. लेकिर जब आपर बाहर जाते हैं को मास्क भी गंदगी और विभिन्न प्रकार के कीटाणुओं के संपर्क में आते हैं. जब आप उसी मास्क को बिना धोए दोबारा पहन लेते हैं तो सभी कीटाणु और गंदगी आपके श्वसनतंत्र के माध्यम से आपके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं. इस कारण आपके बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है. सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण भी काफी बढ़ रहा है ऐसे में आपके मास्क को साफ होना बेहद जरूरी है.

 दरवाजे के हैंडल

तीसरी सबसे महत्वपूर्ण चीजें हैं दरवाजे के कुंडे या हैंडल जिन्हें नियमित रूप से साफ किया जाना चाहिए, खासकर मुख्य दरवाजे के.  मुख्य दरवाजे के हैंडल या कुंडे एक दिन में कई लोगों द्वारा छुए जाते हैं. यहां तक ​​कि जब आप बाहर से आते हैं, तो आप अपने गंदे हाथों से दरवाजा खोलते हैं, घर में प्रवेश करते हैं और फिर अपने हाथ धोते हैं. इस दौरान, आपके हाथों पर मौजूद सभी कीटाणु डोरनॉब में स्थानांतरित हो जाते हैं. इसलिए, उन्हें दिन में कई बार साफ करना बेहद जरूरी है.

तो ये हैं वे तीन चीजें जिन्हे आपको बार-बार साफ करने की जरूरत है ताकि संक्रमण आपको अपनी चपेट में लेने न पाए. ये तीनों चीजें अन्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा कीटाणुओं के संपर्क में रहती हैं.

ये भी पढ़ें

वजन घटाने और फिट रहने में हो रही है दिक्कत तो ऐसे करें दिनभर में ली जाने वाली कैलोरीज काउंट, जल्दी होगा फायदा

सर्दी के मौसम में ये फिटनेस रूटीन नहीं होने देगा आपको ठंड से परेशान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget