एक्सप्लोरर

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान, ये योगासन साबित हो सकते हैं कारगर

दुनिया जानती है कि कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना सेहत के लिए कितना हानिकारक साबित हो सकता है. हालांकि इसके विपरीत एक फैक्ट ये भी है कि सही मात्रा में कोलेस्ट्रॉल शरीर में विटामिन डी और हार्मोन्स का संतुलन बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है. मतलब शरीर में कोलेस्ट्रॉल जरूरी है लेकिन सही और संतुलित मात्रा में.

शरीर में अगर कोलेस्ट्रॉल  की मात्रा बढ़ती है तो दिल से जुड़ी बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है. सही और हेल्थी लाइफस्टाइल से इसका संतुलन बनाना सबसे कारगर तरीका माना जाता है. खानपान का संतुलन और नियमित तौर पर व्यायाम कोलेस्ट्रॉल  लेवल को संतुलन में रखता है.

अब हेल्थी लाइफस्टाइल की बात हो रही है तो योगा का जिक्र होना भी जरूरी है. हाल के रिसर्च से साबित हो गया है कि योगा ना सिर्फ कई बीमारियों को काबू करने में कारगर साबित हुआ है बल्कि एक स्वस्थ जीवन की कुंजी बन चुका है. रिपोर्ट के मुताबिक योगा के जरिए बिना किसी साइड इफेक्ट के शरीर में कोलेस्ट्रॉल  को काबू में रखता है.

आपको ऐसे ही कुछ खास योगासनों के बारे में बताते हैं.

1. कपालभाति 

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान, ये योगासन साबित हो सकते हैं कारगर

इस योगासन में श्वसन क्रिया के जरिए शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और मेटाबॉलिक रेट बढ़ने से वजन कम होता है. इसके अलावा ये पेट संबंधी विकारों को दूर करने में भी कारगर है. साथ ही पाचन क्रिया को भी मजबूत करता है.

2. चक्रासन

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान, ये योगासन साबित हो सकते हैं कारगर इस आसन के जरिए पेट से जुड़ी समस्याओं का निदान होता है. साथ ही ये लिवर को मजबूत करता है जिसके वजह से कॉलेस्ट्रॉल की समस्या पर काबू होता है. 3. शलभासन

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान, ये योगासन साबित हो सकते हैं कारगर

इस आसन में कंधों और भुजाओं पर जोर पड़ता है इसके अलावा पेट की मासपेशियों पर भी प्रभाव होने से पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है.

4. सर्वांगासन

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान, ये योगासन साबित हो सकते हैं कारगर

ये आसान हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने और मजबूत बनने में बेहद फायदेमंद होता है. बता दें कि इसे 'आसनों की रानी' भी कहा जाता है.

5. पशिमोत्तानासन

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान, ये योगासन साबित हो सकते हैं कारगर

इस आसन से हमारे शरीर का  मोटापा कम होता है.साथ ही ये पेट की जगह से अतिरिक्त वसा से छुटकारा दिलाता है.

6. अर्ध मत्स्येन्द्रासन

ये आसन लिवर को उत्तेजित करने और अपच के साथ मदद करने के अलावा, ये मुद्रा पेट के अंगों की भी मालिश करती है और आपकी रीढ़ को और अधिक कोमल बनाती है.

शुरूआत में ही कोलेस्ट्रॉल को करें नियंत्रित

ये तो सभी जानते हैं कि हम जो खाना खाते हैं उससे हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल बनता है. जंक फूड, डीप फ्राइड फूड और मीट आदि हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं. इससे हमें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है.  लेकिन हम अपनी दिनचर्या में योग को शामिल कर ले तो हमें कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है. योग हमारे शरीर के साथ हमारे मानसिक तनाव को भी दूर करता है. ये हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ने से रोकता है.  इसलिए हमें नियमित रूप से योग करना चाहिए.

ये भी पढ़ें -

डायबिटिज के मरीजों के लिए रामबाण है धनिया, ऐसे करें इस्तेमाल

नाश्ते में की गई ये गलतियां बढ़ा सकती है आपका वजन, जानें कैसे बचें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Childhood Obesity In India: बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
बच्चों में बढ़ता मोटापा! जंक फूड एड्स पर लगेगी रोक, जानें ICMR का नया रोडमैप
Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget