एक्सप्लोरर

स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, युवाओं में बढ़ रहा कैंसर का खतरा, जानिए क्या है इसकी वजह?

इस अध्ययन की सबसे चिंताजनक बात यह रही कि युवाओं में कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं और ऐसा खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान की आदतों को अपनाने की वजह से हो रहा है.

जामा नेटवर्क ओपन में इस हफ्ते एक स्टडी पब्लिश की गई है. इस स्टडी में कहा गया है कि 50 साल या उससे कम उम्र के लोगों के बीच 2010 से 2019 में शुरुआती कैंसर के मामले ज्यादा देखने को मिले हैं. इस अवधि के दौरान सबसे ज्यादा तेजी से विस्तार करने वाला कैंसर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर रहा है, जो 14.80 प्रतिशत तक बढ़ा. इसके बाद एंडोक्राइन कैंसर रहा, जो 8.69 प्रतिशत तक देखा गया. इसके बाद जिस कैंसर का सबसे ज्यादा प्रकोप देखा गया, वो ब्रेस्ट कैंसर (7.7 प्रतिशत) रहा.

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल का कैंसर पाचन तंत्र में किसी भी जगह पर पैदा हो सकता है, जैसे- इसोफेगस,पेट, छोटी आंत, कोलन, पेनक्रियाज, गॉल ब्लैडर, बाइल डक्ट, लिवर, रेक्टम और एनस शामिल हैं. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर का तेजी से विस्तार होने के बावजूद, साल 2019 में 50 और इससे कम एजग्रुप के लोगों में ब्रेस्ट कैंसर के केस सबसे ज्यादा देखे गए. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के नेतृत्व में कुछ रिसर्चर्स के एक ग्रुप ने 2010 (1 जनवरी) से 2019 (31 दिसंबर) तक 17 नेशनल कैंसर रजिस्ट्रियों के डेटा का अच्छे से एनालिसिस किया.

क्यों बढ़ रहा कैंसर का रिस्क?

रिसर्चर्स ने पाया कि शुरुआती कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी के कई कारण रहे, जिनमें मोटापा, स्मोकिंग, खराब स्लीप पैटर्न, जीरो फिजिकल एक्टिविटी, गैसोलीन, माइक्रोबायोटा और कार्सिनोजेनिक कंपाउंड्स का रिस्क आदि शामिल हैं. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अध्ययन की सबसे चिंताजनक बात यह रही कि युवाओं में कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं और ऐसा खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान की आदतों को अपनाने की वजह से हो रहा है. मोटापा, शराब, तंबाकू बेकार लाइफस्टाइल, पर्याप्त आराम की कमी, नींद की कमी ये सभी दिक्कतें कोविड महामारी के दौरान काफी बढ़ गई थीं. 

लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने की करें कोशिश

वहीं, ब्रेस्ट और महिलाओं से जुड़े कैंसर के मामले 30-39 साल की महिलाओं में सबसे ज्यादा देखे गए. यह अध्ययन साल 2010 से 2019 के बीच किया गया था. ये अध्ययन खानपान की खराब आदतों में सुधार करने, लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने, फिजिकल एक्टिविटी को महत्व देने पर जोर देता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: 20-25 की उम्र में बाल सफेद होना नॉर्मल बात नहीं, इसके पीछे हो सकती हैं ये वजहें    

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget