News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

अपनी जान बचाने के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग ले रहे हैं डॉक्टर्स!

Share:

नई दिल्लीः यूं तो डॉक्टर्स को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है. डॉक्टर्स लोगों की जान बचाते हैं लेकिन अब इन डॉक्टर्स की जान खुद खतरे में है. जी हां, कोई केस बिगड़ने पर मरीज के परिवार वाले डॉक्टर्स पर हमला बोल देते हैं. इसी को देखते हुए अपनी जान बचाने के लिए डॉक्टर्स सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग ले रहे हैं.

एम्स के रेजीडेंट डॉक्टर्स ने अपनी सेफ्टी के लिए सेल्फ ट्रेनिंग लेने की ठानी है. इसी के चलते उन्होंने मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट चैंपियंस से ट्रेनिंग लेने का निर्णय किया है. डॉक्टर्स की ये ट्रेनिंग 15 मई को शुरू होगी. अच्छी बात ये है कि एडमिनिस्ट्रेशन ने इसकी परमिशन भी दे दी है.

एम्स रेसिडेंट डॉक्टर्स के अध्यक्ष डॉ. विजय गुर्जर का कहना है कि एम्स के एडमिनिस्ट्रेशन ने हमारी मांगों जैसे मेल-फीमेल रेसिडेंट डॉक्टर्स के लिए सेल्फ डिफेंस और फिटनेस ट्रेनिंग पर विचार किया. अब रोजाना शाम को 7 से 8 बजे जिमखाना में क्लासेज होंगी. हम एडमिनिस्ट्रेशन की इस प्रतिक्रिया से खुश हैं.

एडमिनिस्ट्रेशन को रेसिडेंट डॉक्टर्स ने लेटर में कुछ ये बातें लिखी थीं.

तायक्वोंडो और स्वास्थ्य प्रशिक्षण आयोजित करने की अनुमति- रेसिडेंट डॉक्टर्स एम्स के करीब मौजूद जिम खाना में तायक्वोंडो और फिटनेस ट्रेनिंग की शुरूआत करना चाहते हैं जो कि हर उम्र के लिए होगा. शाम को 6 से 7 और 7 से 8 की क्लासेज के लिए रिक्वेस्ट की गई थी. इस ट्रेनिंग को राजेश रावत (4 डैन ब्लैक बेल्ट कुक्किवों साउथ कोरिया) और सुमिंदर सिंगग (2 डैन ब्लैक बेल्ट कुक्किवों साउथ कोरिया) देंगे.

इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के कुछ फायदे हैं-

  • स्पोर्ट्स में परफॉर्मेंस बढ़ाना.
  • स्टडी हैबिट बढ़ाना.
  • आत्मविश्वास बढ़ाना.
  • आत्मरक्षा करना सीखना.

आपको बता दें, एम्स से पहले इस तरह की ट्रेनिंग लोक नायक अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में शुरू हो चुकी है. हालांकि इनकी ट्रेनिंग ब्लैक बेल्ट चैंपियन से ना हो लेकिन पुलिसकर्मियों से इन्होंने सुरक्षा के गुर सीखे हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

Published at : 03 May 2017 11:41 AM (IST) Tags: AIIMS DOCTORS AIIMS Hospital AIIMS Delhi
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Lifestyle News in Hindi

यह भी पढ़ें

Chana Pulao Recipe : घर पर ऐसे बनाएं चना पुलाव, बाजार का खाना भूल जाएंगे घर वाले

Chana Pulao Recipe : घर पर ऐसे बनाएं चना पुलाव, बाजार का खाना भूल जाएंगे घर वाले

Chole Without Soaking: बगैर गलाए भी आसानी से बनेगी छोले की सब्जी, इस ट्रिक को आजमाएं

Chole Without Soaking: बगैर गलाए भी आसानी से बनेगी छोले की सब्जी, इस ट्रिक को आजमाएं

Identify Hidden Talent in Kids: कैसे पहचानें बच्चे में छिपा कलाकार? इस उम्र में कराएं ट्रेंनिंग

Identify Hidden Talent in Kids: कैसे पहचानें बच्चे में छिपा कलाकार? इस उम्र में कराएं ट्रेंनिंग

Water Tank Cleaning: बारिश के मौसम में गंदा हो रहा है टंकी का पानी? अपनाएं ये टिप्स

Water Tank Cleaning: बारिश के मौसम में गंदा हो रहा है टंकी का पानी? अपनाएं ये टिप्स

Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?

Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?

टॉप स्टोरीज

Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?

Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?

'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन

'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन

इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?

इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?

ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 

ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका?