इंदौर में स्वाइन फ्लू से चार और मरीजों की मौत
स्वाइन फ्लू से यहां चार और मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है. इसके बाद मौजूदा साल में इस घातक बीमारी के कारण स्थानीय अस्पतालों में दम तोड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29 पर पहुंच गयी है.

इंदौरः स्वाइन फ्लू से यहां चार और मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है. इसके बाद मौजूदा साल में इस घातक बीमारी के कारण स्थानीय अस्पतालों में दम तोड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29 पर पहुंच गयी है.
समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की जिला प्रभारी डॉ. आशा पंडित ने बताया कि एच1एन1 संक्रमित पाये गये 34 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय पुरुष और 46 वर्षीय महिला ने अलग-अलग स्थानीय अस्पतालों में पिछले 14 दिनों के दौरान दम तोड़ा.
पंडित ने बताया कि एक जनवरी से अब तक शहर के अस्पतालों के 92 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई जिनमें से 29 लोगों ने दम तोड़ दिया. मृतकों में 18 लोग इंदौर के रहने वाले थे. शेष 11 मरीज दूसरे जिलों से इलाज के लिये इंदौर पहुंचे थे.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Source: IOCL
























