एक्सप्लोरर

इस गुड़ी पड़वा पर घर को दें नया लुक, आजमाएं ये 5 डेकोरेशन आइडियाज

गुड़ी पड़वा मराठी लोगों का नववर्ष है. महाराष्ट्र में इस उत्सव को खास तरीके से मनाया जाता है. इस दिन की तैयारियां पहले से ही होने लगती हैं. घरों की सफाई की जाती है.बहुत से घरों में रंगोली बनाई जाती है.

Gudi Padwa 2025 : इस बार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का सूरज नई किरणों, नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई शुरुआत के साथ उगने वाला है. इस दिन मराठी नववर्ष गुड़ी पड़वा है. जिसकी शुरुआत श्रद्धा, भक्ति और शक्ति की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि और हिंदू पंचांग का नववर्ष यानी नव संवत्सर 2082 से हो रही है. यह खास तारीख है 30 मार्च. गुड़ी पड़वा का धार्मिक ही नहीं सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व भी है.

ज्योतिष के अनुसार, ब्रह्मा जी ने इसी दिन नई सृष्टि की रचना की. इसलिए इस दिन नई शुरुआत की जाती है. इस बार एक साथ कई त्योहार एक साथ पड़ने की वजह से गुड़ी पड़वा का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है. इसलिए इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. अगर आप इस फेस्टिवल पर अपने घर को नया और खूबसूरत लुक देना चाहते हैं, तो यहां जानिए 5 बेहतरीन डेकोरेशन आइडियाज...

1. पारंपरिक तरीके से सजाएं घर

गुड़ी पड़वा का मुख्य आकर्षण गुड़ी स्थापना होती है. घर के बाहर या बालकनी में एक लंबी बांस की लकड़ी पर चमकदार साड़ी या कपड़ा बांधकर, उसके ऊपर नीम के पत्ते, गाठी (गुड़), फूल और एक उल्टा तांबे या चांदी का लोटा रखा जाता है. इसे रंग-बिरंगे फूलों और बंदनवार से सजाएं ताकि यह ज्यादा आकर्षक बन सके.

ये भी पढ़ें - कितनी खतरनाक हो सकती है वजन घटाने वाली दवा मौनजारो, जान लें कैसे करेगी काम

2. रंगोली से सजाएं घर का मुख्य द्वार

गुड़ी पड़वा पर रंगोली बनाना अत्यंत शुभ माना जाता है. आप पारंपरिक महाराष्ट्रीयन रंगोली डिजाइन, जैसे मोर, स्वास्तिक, दीपक या भगवान गणपति की आकृति बना सकते हैं. फूलों की रंगोली से भी आप घर के मुख्य द्वार को सजा सकते हैं. इससे घर की सुंदरता में चार-चांद लग जाएगी.

3. फूलों और बंदनवार से डेकोरेशन

अगर आप अपने घर को नेचुरल तरीके से सजाना चाहते हैं तो गेंदे और गुलाब के फूलों की माला दरवाजे पर लगा सकते हैं. बाजार में बिकने वाले बंदनवार और तोरण से खास तरीके से सजावट कर सकते हैं. आम के पत्ते और फूल वाले बंदनवार घर को पारंपरिक और खूबसूरत लुक देंगे.

4. दीयों और लाइटिंग से जगमगाएं घर

गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa 2025) के मौके पर घर को दीयों और लाइट्स से जरूर सजाएं. खासकर शाम के समय घर के मुख्य दरवाजे, खिड़कियों और पूजा वाली जगह पर छोटे-छोटे दीये जलाएं. इसके अलावा, एलईडी लाइट्स और फेयरी लाइट्स से भी घर को खास लुक दे सकते हैं.

5. पारंपरिक थीम पर सजाएं ड्राइंग रूम

गुड़ी पड़वा पारंपरिक त्योहार है, इसलिए अपने ड्राइंग रूम और पूजा स्थल को थीम बेस्ड सजाएं. महाराष्ट्रीयन संस्कृति को दिखाने वाले वॉल हैंगिंग, हैंडमेड पेंटिंग्स, पंचांग (मराठी कैलेंडर) और पारंपरिक वस्त्रों से सजे शोपीस का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

House Fly Control Tips: घर में पोछा लगाने के बाद भी आ जाती हैं मक्खियां? हमेशा के लिए भगाने की नोट करें सीक्रेट ट्रिक
घर में पोछा लगाने के बाद भी आ जाती हैं मक्खियां? हमेशा के लिए भगाने की नोट करें सीक्रेट ट्रिक
Oxytocin Health Risks: RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
RML में सब-स्टैंडर्ड ऑक्सीटोसिन की 2700 वायल फेल, जानें क्यों है यह दवा आपके लिए जानलेवा?
First Time Air Travel Tips: पहली बार फ्लाइट से कर रहे हैं सफर? एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर बोर्डिंग तक याद रखें ये टिप्स
पहली बार फ्लाइट से कर रहे हैं सफर? एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर बोर्डिंग तक याद रखें ये टिप्स
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget