एक्सप्लोरर

Food Recipe: आप भी बना सकते हैं घर पर बाजार जैसा टेस्टी सॉस, ये है आसान रेसिपी

Food Recipe: अधिकतर लोग टमाटर सॉस को घर पर बनाने की सोचते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि बाजार जैसा टमाटर सॉस घर पर बने, तो इस आसान रेसिपी की मदद से आप घर पर बाजार जैसा टमाटर सॉस बना सकते हैं. 

बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर कोई टोमेटो सॉस खाना पसंद करता है. यही नहीं अधिकतर महिलाएं अपने बच्चों के टिफिन में टमाटर सॉस और पराठे रखती है. ऐसे में बाजार से हर महीने टमाटर सॉस लाना थोड़ा महंगा हो जाता है. इससे किराने का बिल बढ़ जाता है. ऐसे में अधिकतर लोग टमाटर सॉस को घर पर बनाने की सोचते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि बाजार जैसा टमाटर सॉस घर पर बने, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको आसान रेसिपी बताएंगे, जिसकी मदद से आप घर पर बाजार जैसा टमाटर सॉस बना सकते हैं. 

टोमेटो सॉस बनाने के लिए सामग्री

बाजार जैसा टोमेटो सॉस बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी. जैसे 2 पके हुए टमाटर, स्वाद अनुसार काला नमक, एक बड़ा चम्मच सिरका, एक चम्मच मिर्च पाउडर आधी कटोरी चीनी और एक चम्मच सोंठ पाउडर. इन सभी सामग्री को इकट्ठा कर आप घर पर टमाटर सॉस बना सकते हैं. 

टमाटर सॉस बनाने का तरीका

टमाटर सॉस बनाने के लिए सबसे पहले आपको दोनों पके हुए टमाटर को धोकर काट लेना है. अब एक बर्तन में थोड़ा पानी लेकर इस बर्तन को कम आंच पर रख दें. थोड़ा पानी गर्म होने पर इसमें टमाटर डाल दे और टमाटर को अच्छी तरह उबलने दें, तब तक आप पानी वाले बर्तन को ढक कर रख दें. ध्यान रहे आपको बीच-बीच में कुछ पानी को चलते रहना है, ताकि टमाटर चिपके ना. जब टमाटर अच्छी तरीके से उबल जाए तब एक बड़ी छलनी की मदद से आप सारे टमाटर को छान ले. अब टमाटर को चम्मच से दबाते हुए अच्छी तरह छान कर गाढ़ा रस बना लें.

इसके बाद टमाटर के बचे हुए पीस को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें और फिर दोबारा छलनी से छान ले. इस गाढ़े रस को एक बर्तन में डालकर मीडियम आंच पर रख दें. अब इसमें स्वाद अनुसार चीनी, काला नमक, सोंठ और लाल मिर्च पाउडर डाल दे. इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला ले और मीडियम आंच पर उबलने दे.

जब यह सॉस की तरह गाढ़ा हो जाए और पक जाए, तो गैस बंद कर टोमेटो सॉस को ठंडा होने के लिए रख दें. अब आप इसमें सिरका डालकर मिक्स कर दें. आपका सॉस पूरे तरीके से बनकर तैयार हो गया है और आप इसे कांच के शीशे में भर सकते हैं. यही नहीं फ्रिज में रखकर आप इसे दो हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  Falahari Dish: सावन सोमवार के दिन बनाएं ये खास फराली डिश, एक चम्मच खाते ही उंगलियां चाटने लगेंगे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Restaurant Style Dal: ऐसे बनेगी रेस्तरां जैसी दाल, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले
ऐसे बनेगी रेस्तरां जैसी दाल, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले
Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी की फेमस तहरी, तारीफ करते नहीं थकेंगे मेहमान
घर पर बनाएं यूपी की फेमस तहरी, तारीफ करते नहीं थकेंगे मेहमान
Healthy Protein Breakfast: घर पर ये दो चीजें मिलाकर बनाएं दुनिया का सबसे स्वादिष्ट चीला, यहां देखें रेसिपी
घर पर ये दो चीजें मिलाकर बनाएं दुनिया का सबसे स्वादिष्ट चीला, यहां देखें रेसिपी
Italian Pizza Recipe: घर पर कैसे बनाएं इटेलियन पिज्जा? बच्चों से लेकर बड़े तक चाटते रहेंगे उंगलियां
घर पर कैसे बनाएं इटेलियन पिज्जा? बच्चों से लेकर बड़े तक चाटते रहेंगे उंगलियां

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget