एक्सप्लोरर

Bitter Gourd: करेले की कड़वाहट को कम करने के लिए अपनाएं ये 6 किचन हैक्स

Bitter Gourd Health Benefits: अगर आप भी करेले के कड़वे टेस्ट के चलते इसे बनाने से बचते हैं तो हम यहां कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप इसकी कड़वाहट को कम कर पाएंगे. 

Bitter Gourd Benefits: करेला एक ऐसी सब्जी है, जिसका नाम सुनते ही लोगों का मुंह बिगड़ने लगता है. खाने में कड़वी लगने वाली ये सब्जी कई लोगों की 'हेट फूड लिस्ट' में शामिल रहती है. यह जानते हुए कि करेला सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, लोग फिर भी इसको खाना पसंद नहीं करते. करेला शक्ति से भरपूर सब्जी है, जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में मदद करती है. इसके अलावा, डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को लीवर को डिटॉक्सिफाई करने और कैंसर से लड़ने में भी सहायता करती है. इसको खाने के और भी कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं. 

करेला सभी उम्र के लोगों के लिए एक जरूरी सब्जी है. अगर आपके घर में बच्चे हैं तो उन्हें करेला खिलाते वक्त आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. बच्चे करेले की सब्जी से दूर भागते हैं, क्योंकि ये काफी कड़वी होती है. अगर आप भी इसके कड़वे टेस्ट के चलते इसे बनाने से बचते हैं तो हम यहां कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप करेले की कड़वाहट को कम कर पाएंगे. 

1. करेले की खुरदरी सतह को खुरच कर निकाल लें

करेले की खुरदरी सतह में कड़वाहट सबसे ज्यादा होती है. इसलिए इसकी कड़वाहट को कम करने के लिए चाकू की मदद से करेले की ऊपरी सतह को खुरच कर निकाल दें. 

2. गुड़ का इस्तेमाल करें

गुड़ को डालने से करेले की सब्जी का टेस्ट और ज्यादा बढ़ जाता है. ये न सिर्फ सब्जी को एक अच्छा रूप देता है, बल्कि इसे स्वादिष्ट भी बनाता है. आपको बस गुड़ का एक छोटा सा टुकड़ा लेना है, इसे कद्दूकस करना है और सब्जी में मिला देना है. 

3. तलना

अगर आप करेले के पकौड़े बनाने की सोच रहे हैं तो आपको इसकी कड़वाहट दूर करने के लिए फिर कुछ करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि डीप फ्राई करने से करेले की कड़वाहट अपने आप कम हो जाती है.

4. बीजों को निकाल दें

पकवानों में करेले का इस्तेमाल करने से पहले इसके बीज को निकाल कर बाहर कर दें. अगर आपको गार्डनिंग करना पसंद है तो आप करेले के पौधे उगाने के लिए इन बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

5. नमक मैरिनेशन

करेले की कड़वाहट को कम करने के लिए आप इसे नमक के साथ मैरीनेट कर सकते हैं. आपको बस एक करेले को लेना है और इसका बीज और बाहरी खुरदरी सतह को खुरच कर निकाल देना है. इसके बाद इसपर सही मात्रा में नमक छिड़क देना है और इसे करेले पर अच्छी तरह मलना है. सभी करेले के साथ इसी चरण को दोहराएं. फिर इन्हें एक बाउल में डालकर 30 मिनट के लिए रख दें. 

6. भिगो दें

एक बाउल में ½ कप पानी और ½ कप विनेगर तथा 2 टेबल स्पून चीनी डाल दें. फिर कटे हुए करेले को मिक्सचर में भिगो दें. इसके बाद उन्हें 20-30 मिनट तक भीगने दें. अब पानी निकाल लें और करेले को बहते पानी में धो लें.


ये भी पढ़ें: क्या महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण पुरुषों से अलग होते हैं?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?
बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget