एक्सप्लोरर

घर में भी बना सकते हैं बाजार जैसे चटपटे आम पापड़...फटाफटा नोट करलें रेसिपी

Aam Papad Recipe: बाजार में मिलने वाले आम पापड़ या अमावट बनाना काफी आसान है आप हमारी बताई गई रेसिपी को फॉलो कर के आज ही आम पापड़ बनाएं

Aam Papad Recipe: आम का पापड़ किसे पसंद नहीं होता. बच्चे से लेकर बड़े तक इसे खूब चाव से खाते हैं. कुछ लोगों को तो ये इतना अच्छा लगता है कि इसके आगे मिठाईयां भी फीकी लगने लगती है. मार्केट में कहीं भी आम पापड़ बिकता हुआ दिख जाए तो झट से खरीद लेते हैं. हालांकि इस दौरान एक बात ध्यान में जरूर आता है कि इसे बनाना काफी मुश्किल है. लेकिन ऐसा नहीं है. आप घर पर भी आम पापड़ आसानी से बना सकते हैं. आम का मौसम चल ही रहा है, तो फिर देर किस बात की.हमारी बताई गई रेसिपी को फॉलो कर के ही आप घर में शानदार आम पापड़ बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

आम पापड़ बनाने की सामग्री

  • आम का पल्प एक कप ( दरदरा पिसा हुआ)
  • चीनी 3 बड़े चम्मच
  • नमक एक चुटकी
  • नींबू का रस तीन से चार बूंद
  • पानी आधा कप

आम पापड़ बनाने की विधि

  • सबसे पहले आम को पानी में 1 घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिए
  • फिर छिलके उतारकर छोटे-छोटे टुकड़े में काट लीजिए
  • टुकड़ों में काटने के बाद एक मिक्सर में डालकर दरदरा पेस्ट तैयार कर लीजिए.
  • अब एक कड़ाही में आधा कप पानी डालकर गर्म कीजिए
  • अब इसमें आम का पेस्ट डालकर हल्की आंच पर पकने के लिए छोड़ दें.
  • लगभग 10 मिनट पकने के बाद आंच हल्की कर दीजिए
  • फिर 3 बड़े चम्मच चीनी, चुटकी भर नमक, तीन बूंद नींबू का रस डालकर पकने दीजिये.
  • इस दौरान गुदा लगातार पकाना है नहीं तो यह नीचे लग जाएगा.
  • जब ये गाढ़ा होने लगे तो एक ट्रे पर घी लगाकर रख दें.
  • जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो तुरंत ट्रे में  निकालकर फैला दें.
  • ट्रे को हल्के से पटके ताकि कोई हवा के बुलबुले हो तो निकल जाएं.
  • फिर थाली को कपड़े से ढक कर धूप में रख दें और सूखने के लिए छोड़ दे.
  • जब ये पूरी तरह से सूख जाए तो बस आम पापड़ को टुकड़ों में काटें और काला नमक लगाकर सर्व करें.

 

यह भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weight Loss Diet: वेट लॉस के लिए कौन-सी दाल है सबसे बेस्ट? यहां जान लें रेसिपी
वेट लॉस के लिए कौन-सी दाल है सबसे बेस्ट? यहां जान लें रेसिपी
Dal Foam: दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
दाल बनाते वक्त क्या वाकई हटा देना चाहिए झाग? जानें सच्चाई
How To Soften Chickpeas: भिगोने के बाद भी नहीं गलते छोले? इस एक तरीके से बन जाएगा काम
भिगोने के बाद भी नहीं गलते छोले? इस एक तरीके से बन जाएगा काम
Healthy Recipe for Kids: बच्चों के लिए बनाएं गाजर-चुकंदर कटलेट, सब्जियां खिलाने का हिट फॉर्म्युला
बच्चों के लिए बनाएं गाजर-चुकंदर कटलेट, सब्जियां खिलाने का हिट फॉर्म्युला

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget