एक्सप्लोरर

जंक फूड का इस्तेमाल बच्चों की नींद को कैसे कर रहा है खराब, रिसर्च से सामने आई ये बात

बहुत ज्यादा जंक फूड का सेवन बच्चों में नींद की गुणवत्ता को खराब बना रहा है. रिसर्च से खुलासा हुआ है कि प्रति दिन तीन से ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक्स पीनेवाले बच्चों में नींद की गड़बड़ी का प्रतिशत एक दिन में सिर्फ एक सॉफ्ट ड्रिंक पीनेवालों के मुकाबले ज्यादा था.

बहुत ज्यादा जंक फूड का सेवन बच्चों में नींद की गुणवत्ता को खराब बना रहा है. यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड की तरफ से किए गए रिसर्च में खुलासा हुआ है. क्वीसलैंड यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर असद खान का कहना है कि सॉफ्ट ड्रिंक्स और फास्ट फूड का लगातार इस्तेमाल दुनिया भर के किशोरों में नींद की खराबी से जुड़ा हुआ है.

जंक फूड का ज्यादा सेवन बच्चों की नींद को कर रहा खराब

उन्होंने कहा, "ये पहला रिसर्च है जिसके जरिए गैर सेहतमंद डाइट और तनाव से संबंधित नींद की गड़बड़ी को वैश्विक स्तर पर 64 देशों के हाई स्कूल के छात्रों में समझने की कोशिश की गई है." उनका कहना है कि कुल 7.5 फीसद किशोरों ने तनाव से संबंधित नींद की गड़बड़ी की शिकायत की, जो पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा आम समस्या थी. रिसर्च से पता चला कि बहुत ज्यादा लगातार सॉफ्ट ड्रिंक्स का इस्तेमाल करनेवालों में नींद की खराबी बढ़ जाती है, जिसमें अक्सर कैफीन, फास्ट फूड्स शामिल है.

खानपान के व्यवहार में आए बदलाव पर रिसर्च से खुलासा

शोधकर्ता का कहना है कि प्रति दिन तीन से ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक्स पीनेवाले बच्चों में नींद की गड़बड़ी का प्रतिशत एक दिन में सिर्फ एक सॉफ्ट ड्रिंक पीनेवालों के मुकाबले ज्यादा था. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रति सप्ताह चार दिन से ज्यादा फास्ट फूड्स खानेवाले पुरुषों में नींद के प्रभावित होने का प्रतिशत एक सप्ताह में सिर्फ एक बार फास्ट फूड खानेवालों के मुकाबले महिलाओं में 49 फीसद अधिक पाया गया. एक दिन में तीन बार से ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक्स का लगातार इस्तेमाल और सात दिन में चार दिन से ज्यादा फास्ट फूड स्पष्ट तौर पर सभी गरीब मुल्कों में नींद की खराबी से जुड़ा हुआ था.

रिसर्च के लिए शोधकर्ताओं ने डेटा को विश्व स्वास्थ्य संगठन के 2009 और 2016 के बीच किए गए सर्वेक्षण से हासिल किया था. सर्वेक्षण में 12-15 साल की उम्र वाले 1 लाख 75 हजार 261 छात्रों को शामिल किया गया और 64 मुल्कों की लिस्ट में गरीब, अमीर और मध्य आमदनी वाले अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्से, दक्षिण पूर्व एशिया और पूर्वी भूमध्यसागर के देश थे. शोधकर्ता डॉक्टर असद खान के मुताबिक, अमीर देशों के बच्चों में लगातार सॉफ्ट ड्रिंक्स का इस्तेमाल और नींद की खराबी के बीच सबसे ज्यादा संबंध था. इन देशों की महिलाओं में फास्ट फूड का नियमित सेवन और नींद की समस्याओं के बीच सबसे ऊंचा संबंध देखा गया.

डॉक्टर खान ने बताया कि योजना और नीतियां बनाते वक्त इन गैर सेहतमंद व्यवहारों को प्राथमिकता की बुनियाद पर रखे जाने की जरूरत है. तनाव से जुड़ी नींद में बाधा की समस्या लड़कों के मुकाबले लड़कियों में ज्यादा थी. इसलिए स्कूल का वातावरण ऐसा बनाया जाना चाहिए जिससे सॉफ्ट ड्रिंक्स और फास्ट फूड तक पहुंच को सीमित किया जा सके. परिवार का भी सेहतमंद खानपान की आदतों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका हो सकती है क्योंकि बच्चों के खानपान के व्यवहार उनके पारिवारिक माहौल से प्रभावित होते हैं.

आपका फेस मास्क कहीं आपकी आंखों में जलन का कारण तो नहीं बन रहा? जानिए सुरक्षा के चंद उपाय

Health tips: क्या ग्रीन टी सेहत के लिए सचमुच फायदेमंद है? जानिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
Chicken Pulao Recipe: चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
Homemade Potato Chips: घर पर ऐसे बनाएं Lays और Uncle chips जैसे टेस्टी चिप्स, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे
घर पर ऐसे बनाएं Lays और Uncle chips जैसे टेस्टी चिप्स, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे
Monsoon 2026: मानसून आते ही क्यों बढ़ जाती है पकौड़े और चाय की तलब? जानिए एक्सपर्ट की राय 
मानसून आते ही क्यों बढ़ जाती है पकौड़े और चाय की तलब? जानिए एक्सपर्ट की राय 

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget