एक्सप्लोरर

Cooking Mistakes: खाना बनाते वक्त अक्सर होती हैं ये पांच गलतियां, जिनसे बचना बेहद जरूरी

खाना बनाने के लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, जैसे- कैसे पकाएं? कितने समय तक पकाएं? कौन से बर्तन का इस्तेमाल किया जाए? सामग्री का किस तरह से इस्तेमाल किया जाए?

Avoid These Cooking Mistakes: खाना स्वस्थ और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप क्या कुछ नहीं करते. हर तरह के इंग्रेडिएंट्स डालते हैं ताकि खाना टेस्टी भी बने और पौष्टिक भी. हालांकि कई बार जाने-अनजाने में हम खाना बनाते वक्त कुछ गलतियां भी कर जाते हैं, जिससे आहार की गुणवत्ता प्रभावित हो जाती है. खाना बनाने के लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, जैसे- कैसे पकाएं? कितने समय तक पकाएं? कौन से बर्तन का इस्तेमाल किया जाए? सामग्री का किस तरह से इस्तेमाल किया जाए? आदि. यहां हम खाना बनाने को लेकर पांच कॉमन गलतियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्हें आपको करने से बचने का प्रयास करना है.   

1. लहसुन को सीधे आंच पर डालना

लहसुन के सेवन से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं. ये दिल की बीमारी और डायबिटीज की रोकथाम में सहायक है. लहसुन भी एंटीऑक्सीडेंट का एक बेहतर सोर्स है. अगर आप लहसुन को सीधे आंच पर डालते हैं तो आपके शरीर को वो लाभ बिल्कुल नहीं मिलेंगे, जिनके लिए लहसून जाना जाता है. लहसून में यौगिक एलिसिन होता है, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. लेकिन लहसून से एलिसिन आपको तब हासिल होगा, जब आप इसे कुचलकर डालेंगे. यहां ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि कुचला हुआ या कटा हुआ लहसुन तुरंत पैन में नहीं डाला जाना चाहिए, क्योंकि लहसुन में मौजूद एलिसिन और बाकी विटामिन्स नष्ट हो सकते हैं. लहसुन को कुचलने के बाद 10 मिनट के लिए यूहीं छोड़ दें. इसे तुरंत न डालें. 10 मिनट के बाद आप इसे पैन में डाल सकते हैं.

2. सब्जियों को ज्यादा फ्राई करना

सब्जियां जरूरी विटामिन, खनिज और फाइबर का मेन सोर्स होती हैं. हर तरह की सब्जी में पोषक तत्व पाए जाते हैं. हालांकि खाना बनाते वक्त आपको सब्जियों को ज्यादा फ्राई करने से बचना होगा. क्योंकि सब्जियों को ज्यादा फ्राई करने से इसमें फैट की मात्रा बढ़ती है. इसके साथ ही साथ विटामिन और खनिज भी नष्ट हो सकते हैं. सब्जियों को पकाने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें भूनना या उबालना है. उबालते समय एक्सट्रा पानी न डालें. आप सब्जियों को पकाने के लिए स्टीमिंग के तरीके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

3. तेल को दोबारा गर्म करना

अगर पापड़ या पकौड़े तलने के बाद तेल बचा है तो तेल को ऐसे ही रहने दें. इसको बार-बार गर्म न करें. क्योंकि ऐसा करने से उसमें ट्रांस फैट बढ़ जाता है. ट्रांस फैट आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को और ज्यादा बढ़ा सकता हैं. और तो और स्वास्थ्य से जुड़े अलग-अलग खतरे भी पैदा करता है.

4. सही बर्तन का चुनाव नहीं करना

सिर्फ खाना पकाना ही नहीं बल्कि खाना किसमें पकाना है, इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी होता है. आप खाना बनाने के लिए किस बर्तन का इस्तेमाल कर रहे हैं, यह भी मायने रखता है. लोहे के बर्तन बाकी बर्तनों की तुलना में ज्यादा गुणकारी और अविषाक्त माने जाते हैं. अपने नॉन-स्टिक कुकवेयर पर नजर डालते रहें और समय-समय पर उसकी स्थिति की जांच करें. क्योंकि समय के साथ टेफ्लॉन कोटिंग खराब हो सकती है और आपके भोजन के साथ मिल सकती है. 

5. भोजन में ज्यादा नमक डालना

सर्वेक्षणों से मालूम चलता है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नमक के इस्तेमाल की जो लिमिट सेट की है, भारतीय हमेशा अपने भोजन में उससे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. डब्ल्यूएचओ ने प्रति व्यक्ति नमक की खपत रोजाना 5 ग्राम से कम (लगभग 2 ग्राम सोडियम) रखने की सलाह दी है. ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन शरीर पर बुरा प्रभाव डाल सकता है और वॉटर रिटेंशन का कारण बन सकता है. इसलिए खाना पकाने के दौरान बेतरतीब ढंग से नमक न डालें.

ये भी पढ़ें: सावधान: डायबिटीज के मरीजों के लिए 'सिगरेट' बहुत खतरनाक, एक के बाद एक बढ़ेंगी कई बीमारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूज पेपर में रोटी रखना कितना खतरनाक? हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं
न्यूज पेपर में रोटी रखना कितना खतरनाक? हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?
बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget