एक्सप्लोरर

गर्दन का कालापन कहीं आपको कर ना दे शर्मिंदा, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

How to Remove Neck Darkness: गर्दन का कालापन न केवल स्किन की समस्या है, बल्कि आत्मविश्वास को भी प्रभावित करता है. हलांकि घरेलू उपायों के लिए जरिए इसका कालापन ठीक किया जा सकता है.

How to Remove Neck Darkness: एक लड़की ऑफिस पार्टी के लिए तैयार होती है, प्यारा सा गाउन, हल्का मेकअप और खुले बाल. लेकिन जैसे ही वो पार्टी में पहुंची, उसकी एक दोस्त ने हंसते हुए कहा, "रूही, गाउन तो कमाल है पर गर्दन की सफाई रह गई क्या?" बस वही पल था जब रूही का आत्मविश्वास डगमगाने लगा. इतनी तैयारी के बाद भी गर्दन का कालापन उसकी खूबसूरती पर भारी पड़ गया. आप भी अगर कभी ऐसे पल से गुज़ृरे हैं, तो समझ सकते हैं कि गर्दन का कालापन न केवल स्किन प्रॉब्लम है, बल्कि यह आत्मविश्वास को भी चोट पहुंचा सकता है. 

अक्सर हम अपने चेहरे की चमक की तरफ तो ध्यान देते हैं. लेकिन गर्दन के कालेपन को पूरी तरह से भूल जाते हैं. हमारे लिए जितना जरूरी चेहरे की चमक होती है, उतनी ही जरूरी गर्दन का साफ होना भी होता है. 

ये भी पढ़े- सेलिब्रिटी जैसी चाहते हैं त्वचा? तो फॉलो करें ये आसान से स्किन केयर रूटीन

गर्दन काली क्यों हो जाती है?

धूप के संपर्क में ज्यादा आना

पसीना और गंदगी की परत

हार्मोनल बदलाव

स्किन की सफाई में लापरवाही

बेसन, हल्दी और दही का पैक

बेसन स्किन को एक्सफोलिएट करता है, हल्दी एंटीसेप्टिक होती है और दही त्वचा को नमी देती है. एक चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच दही मिलाकर गर्दन पर लगाएं. सूखने पर हल्के हाथ से रगड़कर धो लें. इसे हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं. 

एलोवेरा जेल और नींबू का मिश्रण

एलोवेरा स्किन को ठंडक देता है और नींबू ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है. एक चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच नींबू मिलाएं. 15 मिनट तक गर्दन पर लगाएं, फिर गुनगुने पानी से धो लें.

बेकिंग सोडा और गुलाब जल स्क्रब

बेकिंग सोडा डेड स्किन हटाता है और गुलाब जल स्किन को सॉफ्ट बनाता है. एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंद गुलाब जल डालकर पेस्ट बनाएं और गर्दन पर हल्के हाथों से स्क्रब करें. हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें. 

जरूरी टिप्स 

नहाते समय गर्दन की सफाई पर विशेष ध्यान दें

बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं

हाइड्रेटेड रहें और हेल्दी डाइट लें

गर्दन का कालापन कोई स्थायी समस्या नहीं है. थोड़ा सा समय, नियमित देखभाल और सही घरेलू उपाय अपनाकर आप फिर से साफ, निखरी और आत्मविश्वासी त्वचा पा सकते हैं. क्योंकि खूबसूरती सिर्फ चेहरे की नहीं होती, गर्दन की चमक भी उतनी ही जरूरी है. 

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बना ली कैंसर की दवा, जानिए थर्ड स्टेज के कैंसर में कितनी कारगर ये वैक्सीन?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karwa Chauth Makeup: चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
क्या मुल्तानी मिट्टी की भी होती है एक्सपायरी डेट? ऐसे लगाएं पता
क्या मुल्तानी मिट्टी की भी होती है एक्सपायरी डेट? ऐसे लगाएं पता
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget