एक्सप्लोरर

खूब वायरल हो रही है पीने वाली सनस्क्रीन, जानें कैसे टैनिंग से बचाती है ये ड्रिंक

Sunscreen Drink: गर्मियों में धूप से बचने के लिए अब सिर्फ क्रीम ही नहीं, बल्कि एक नई सनस्क्रीन 'ड्रिंक' भी आ गई है. सोशल मीडिया पर इसे 'पीने वाली सनस्क्रीन' कहा जा रहा है.

Drinkable Sunscreen: गर्मी का मौसम आते ही सनस्क्रीन का यूज बढ़ जाता है. यह धूप और सूरज की हानिकारक किरणों से स्किन को सुरक्षा करता है. अब तक सनस्क्रीन सिर्फ चेहरे और शरीर पर लगाने वाली क्रीम या स्प्रे ही मानी जाती रही है लेकिन अब एक नया ट्रेंड वायरल हो रहा है, 'पीने वाली सनस्क्रीन'...

जी हां, अब स्किन को धूप से बचाने के लिए न सिर्फ बाहर से, बल्कि अंदर से भी सुरक्षा दी जा सकती है. सोशल मीडिया पर यह नया कॉन्सेप्ट खूब चर्चा का विषय बना है, खासकर गर्मियों के इस मौसम में. आइए जानते हैं क्या है ये सनस्क्रीन और टैनिंग से कैसे बचाती है...

पीने वाली सनस्क्रीन क्या है

पीने वाली सनस्क्रीन (Drinkable Sunscreen) एक तरह की सप्लिमेंट ड्रिंक होती है, जिसमें कुछ ऐसे नेचुरल एंटीऑक्सिडेंट्स और हर्ब्स होते हैं, जो स्किन को UV किरणों के नुकसान से बचाने में मदद करते हैं. धूप में ये काफी कारगर बताए जा रहे हैं. इनकी वजह से टैनिंग जैसी समस्याओं से स्किन बचती है. ये ड्रिंक्स पाउडर, कैप्सूल या लिक्विड फॉर्म में आती हैं, जिन्हें आप पानी में मिलाकर पी सकते हैं.

कैसे काम करती है ये ड्रिंक

पीने वाली सनस्क्रीन को लेकर दावा है कि इसमें मौजूद तत्व जैसे बेटा कैरोटीन, लाइकोपीन, एस्टैक्सैन्थिन, हरी चाय एक्सट्रैक्ट, विटामिन C और विटामिन E, शरीर के अंदर से स्किन की नेचुरल डिफेंस पावर को बढ़ाते हैं. ये तत्व फ्री रेडिकल्स को रोकते हैं और UV किरणों के कारण होने वाली टैनिंग, झाइयां और स्किन डैमेज को कम करते हैं.

क्या पीने वाली सनस्क्रीन सेफ है

गर्मियों में लोग धूप से बचने के लिए हर तरीका आजमाना चाहते हैं, जिसकी वजह से पीने वाली सनस्क्रीन चर्चा में है. ये पसीने से नहीं हटती, इसलिए कई यूजर्स इसे ज्यादा कंविनिएंट मानते हैं. डर्मेटोलॉजिस्ट्स का कहना है कि इन ड्रिंक्स को सपोर्टिव ट्रीटमेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन यह पारंपरिक सनस्क्रीन की जगह नहीं ले सकती है. स्किन को धूप से बचाने के लिए SPF क्रीम लगाना ज्यादा सही है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget