एक्सप्लोरर

Skin Care Tips: मूंग की दाल से बनाएं चेहरे के लिए स्क्रब, फिर इस तरीके से करें इस्तेमाल

Skin Care Tips: मूंग की दाल का इस्तेमाल स्क्रब बनाने के लिए आप कर सकते हैं. इससे चेहरा चमकदार और खूबसूरत दिखेगा.

चेहरे पर एक भी पिंपल हो जाए, तो लोगों की चिंता बढ़ जाती है. क्योंकि यह सुंदरता को कम कर देता है. वहीं गर्मियों के मौसम में पिंपल्स, चिपचिपापन और दाग धब्बे होना आम बात है. ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं, इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई प्रयास करते हैं. लेकिन उन्हें आराम नहीं मिलता आप भी इससे परेशान है तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको बताएंगे कि मूंग की दाल का इस्तेमाल कर आप चेहरे के लिए स्क्रब बना सकते हैं. आईए जानते हैं स्क्रब बनाने का तरीका. 

मूंग की दाल का इस्तेमाल

मूंग की दाल का इस्तेमाल अधिकतर किचन में किया जाता है. लोग इसका इस्तेमाल दाल, सूखी सब्जी, खिचड़ी आदि चीजों को बनाने के लिए करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं मूंग का इस्तेमाल चेहरे के लिए भी किया जा सकता है? बता दें कि मूंग की दाल त्वचा को साफ करने और मुंहासे को कम करने में मदद करती है. इसके अलावा मूंग की दाल का इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को चमकदार बना सकते हैं.

स्क्रब बनाने का तरीका

आप मूंग की दाल से स्क्रब बना सकते हैं. इसके लिए आपको मूंग की दाल को अच्छे से धोकर रात में पानी में गलाना होगा. फिर सुबह इसे ग्राइंडर में पीस ले फिर दो बड़े चम्मच पीसी हुई मूंग की दाल में एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद को मिलना होगा. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से लगा कर मालिश करें. जिसके 10 मिनट बाद अपना चेहरा गुनगुने पानी से धो लें.

इसके बाद आप अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं. ऐसा एक सप्ताह में 1 से 2 बार करें. इससे आपको असर दिखने लगेगा और त्वचा को निखार मिलेगा. ध्यान दे कुछ लोगों को मूंग की दाल का इस्तेमाल करने से एलर्जी हो सकती है. अगर चेहरे पर लाल दाने, फुंसियां या एलर्जी जैसा कुछ भी लगे, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : Cracked Heels: गर्मियों में भी फट रही है आपकी एड़ियां तो आज से शुरू करें ये घरेलू उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Korean Skincare: क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget