एक्सप्लोरर

Beauty Tips: अंजीर से बना ये फेस पैक आपके चेहरे को बनाएगा चमकदार और खूबसूरत, ऐसे करें इस्तेमाल

Beauty Tips: अपने चेहरे को चमकदार बनाने के लिए आप अंजीर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं

अंजीर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी गई है. लेकिन क्या आप जानते हैं अंजीर का इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकते हैं. बता दें कि अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो चेहरे की स्किन को पोषण देते हैं और त्वचा को मॉइस्चराइज करने में काफी मदद करते हैं.

अगर आप अंजीर का इस्तेमाल अपने चेहरे के लिए करते हैं, तो यह आपके चेहरे को चमकदार बनाने में आपकी काफी मदद करेगा. आप अंजीर की मदद से कुछ फेस पैक बना सकते हैं. आइए जानते हैं उन फेस पैक के बारे में.

अंजीर और बेसन का फेस पैक

आप अंजीर और बेसन का फेस पैक घर पर बना सकते हैं, इसे बनाने का तरीका बेहद आसान होता है. सबसे पहले आपको एक सूखे अंजीर को भिगोकर रात भर पानी में रखना है, फिर दूसरे दिन सुबह अंजीर को मैश कर उसमें एक चम्मच बेसन मिल ले. इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 10 मिनट के लिए लगाएं, फिर साफ पानी से धो लें. ऐसा आप हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं.

अंजीर और शहद का फेस पैक

आप अंजीर और शहद का फेस पैक भी बनाकर ट्राई कर सकते हैं, इसके लिए आपको दो सूखे अंजीर को रात भर पानी में भिगोकर रखना होगा. दूसरे दिन सुबह अंजीर को मैश कर इसमें एक चम्मच शहद मिला ले, इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं, फिर साफ पानी से धो लें.

अंजीर और दही का फेस पैक

ऐसा ही फेस पैक आप अंजीर और दही का घर पर बना सकते हैं. इसमें आपको भीगे हुए अंजीर को पीस कर उसमें एक चम्मच दही मिलना होगा, फिर इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाना होगा. फिर अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें. इन सभी फेस पैक को आप एक हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आपके चेहरे को चमकदार और खूबसूरत बनाने में काफी मदद करेगा.

झुर्रियों को कम करने में मददगार

अंजीर फेस पैक आपके चेहरे से झुर्रियों को कम करता है और दाग धब्बे पिंपल्स जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में काफी कारगर माना गया है. अंजीर फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है. अगर आपको एलर्जी होती है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : Nail Extension: आप भी करवाना चाहती हैं नेल एक्सटेंशन, तो इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Korean Skincare: क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

Embed widget