एक्सप्लोरर

मानसून में बालों को बचाने के 3 आसान टिप्स, चिपचिपापन और हेयर फॉल होगा कम

Monsoon Hair Care Tips: मानसून में बालों की सही देखभाल जरूरी है, क्योंकि नमी और उमस से हेयर फॉल और डैंड्रफ बढ़ जाते हैं. जानें स्मार्ट हेयर केयर टिप्स, जो बालों को स्वस्थ रखें.

Monsoon Hair Care Tips: मानसून जहां एक तरफ गर्मी से राहत देता है, वहीं दूसरी ओर यह बालों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण मौसम भी हो जाता है. बारिश की नमी, गंदगी और उमस से बाल चिपचिपे, कमजोर और बेजान हो जाते हैं. इस मौसम में सबसे आम समस्या होती है हेयर फॉल, डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन की, खासकर जब आप ऑफिस या कॉलेज जा रहे हों और बाल बार-बार उलझें या चिपकें बालों की वजह से सारा लुक बिगड़ जाता है. ऐसे में जरूरत है एक स्मार्ट हेयर केयर रूटीन की, जो मानसून की मुश्किलों से बालों को बचा सके.

इस पर डॉ. शिफा यादव कहती हैं, "मानसून में बालों की देखभाल सिर्फ शैंपू या तेल तक सीमित नहीं है, बल्कि आपकी रोजमर्रा की आदतें भी इसमें अहम भूमिका निभाती हैं. तो आइए जानते हैं वो 3 आसान टिप्स, जिनसे आप मानसून में अपने बालों को हेल्दी और चमकदार रख सकती हैं.

ये भी पढ़े- किन लोगों को चेहरे पर हल्दी लगाने से बचना चाहिए, भूलकर भी न करें इस्तेमाल

गीले बालों को बांधने से बचें

बारिश में बाल जल्दी भीगते हैं और देर से सूखते हैं. ऐसे में गीले बालों को बांधना सबसे बड़ी गलती है. इससे स्कैल्प में नमी बनी रहती है, जो फंगल इंफेक्शन और डैंड्रफ को बढ़ावा देती है. बालों की जड़ें कमजोर होती हैं, जिससे हेयर फॉल की समस्या बढ़ती है. कोशिश करें कि बाल सूखने के बाद ही बांधें.

ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करें

मानसून में नेचुरल ड्राइंग कई बार संभव नहीं होता, ऐसे में ब्लो ड्रायर का सहारा लिया जा सकता है. लेकिन कुछ सावधानियों के साथ. ड्रायर को हमेशा कूल मोड पर इस्तेमाल करें. बालों से करीब 6 इंच की दूरी पर रखें. साथ ही हीट प्रोटेक्शन सीरम लगाना न भूलें. क्योंकि सही तरीके से इस्तेमाल किया गया ड्रायर बालों को जल्दी सूखाने के साथ-साथ उन्हें स्टाइलिश भी बनाता है.

एंटी फंगल शैंपू का इस्तेमाल करें

मानसून में स्कैल्प पर पसीना, नमी और धूल जम जाती है जिससे फंगल इंफेक्शन हो सकता है.इस मौसम में मेडिकेटेड या एंटी-फंगल शैंपू का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार करें. शैंपू करते समय स्कैल्प पर हल्की मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धोएं.

मानसून में बालों की देखभाल मुश्किल नहीं, बस समझदारी और थोड़ी सी सावधानी चाहिए. गीले बालों को खुला रखना, ब्लो ड्रायर का सही इस्तेमाल और स्कैल्प की साफ-सफ़ाई, ये तीन साधारण कदम आपके बालों को इस मौसम में टूटने और चिपचिपा होने से बचा सकते हैं.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget