एक्सप्लोरर

Kaam Ki Baat: YouTube से भी होगी मोटी कमाई, चैनल शुरू करते वक्त रखें इन 5 बातों का ख्याल

YouTube Channel: घर बैठे पैसे कमाने के लिए यूट्यूब बढ़िया माध्यम बन गया है.

Work From Home Options: वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब (YouTube) केवल युवा ही नहीं बल्कि हर उम्र के लोगों के बीच लोकप्रिय है. संगीत सुनने से लेकर नई रेसिपी सीखने तक, दूरदराज धाम के दर्शन घर बैठे करने से लेकर घर के काम काज संभालने तक को लेकर इस वेबसाइट पर कॉन्टेंट (YouTube Content Tips) की भरमार है. सबसे खास बात यह है कि बीते सालों में गूगल (Google) ने इसे और भी यूजर-फ्रेंडली बनाने और इसकी पहुंच गांव-देहात तक बढ़ाने के लिए (Vernacular Content on YouTube) आम लोगों के लिए इस वेबसाइट पर अपने वीडियोज डालने, कॉन्टेंट शेयर करने के काम को और भी आसान कर दिया है.

चैनल शुरू करते हैं करें 3 जरूरी काम

जैसे ही आप चैनल शुरू करें, इन तीन काम को निपटाने की ठोस रणनीति बनाएं और उस पर काम कर

  1. वॉच आवर (YouTube Watch Hours): चैनल शुरू करने के सालभर के अंदर यानी 12 महीनो में आपके चैनल पर दर्शकों ने कम से कम 4000 घंटे बिताए हों, यह सुनिश्चित करें.
  2. सब्सक्राइबर तेजी से बढ़ाएं (YouTube Subscriber): चैनल की पहली एनवर्सी से पहले कम से कम 1000 सब्सक्राइबर जुटाने का काम कर लें.
  3. वीडियो मॉनेटाइज करें (YouTube Monetization): वीडियो से पैसे कमाने के लिए उसे मॉनेटाइज करना जरूरी है. इसके लिए वीडियो अपलोड करने के बाद वीडियो मैनेजर में जाएं और “Monetize with Ads” पर क्लिक करें.

YouTube चैनल को लोकप्रिय बनाने में काम आएंगे ये टिप्स-

यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) शुरू करते वक्त इन बातों का ख्याल जरूर रखें-

  1. की-वर्ड्स (YouTube Account Keywords): यूट्यूब की-वर्ड्स वो शब्द होते हैं जिन्हें लोग यूट्यूब पर टाइप कर कॉन्टेंट ढूंढते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि जिस थीम का वीडियो आप बनाते हैं उसे देखने वाले को सबसे पहले आपका वीडियो ही दिखे, तो सोच-समझकर की-वर्ड्स डालें. अपने यूट्यूब चैनल सेटिंग (YouTube Channel Settings) के एडवांस्ड सेक्शन में जाकर ऐसे की-वर्ड्स लिखें जो आपके अकाउंट, थीम और उस पर शेयर किए जाने वाले वीडियोज के आधार पर की-वर्ड्स लिखें.
  2. चैनल का नाम (YouTube Username): आपके चैनल का नाम उसकी लोकप्रियता को काफी हद तक प्रभावित करता है. चैनल का नाम ऐसा रखें जिसे याद रखना आसान हो ताकि जब भी किसी को आपके वीडियोज देखने हो तो वह आसानी से आपके चैनल पर पहुंच जाए. आप अपने Google+ अकाउंट पर यूजरनेम अधिकतम तीन बार बदल सकते हैं. इसके 90 दिन बाद ही आप चौथी बार नाम में बदलाव कर पाएंगे.
  3. वीडियो की अवधि (YouTube Video Duration): चैनल पर हाई-क्वॉलिटी और छोटी-छोटी अवधि के वीडियोज अपलोड करें. चैनल पर नियमित रूप से और पूरे अनुशासन के साथ वीडियोज डालते रहें. वर्ना आपकी व्यूयरशिप खराब हो सकती है.
  4. दर्शकों से चैट करें (YouTube Comments): वीडियोज अपलोड करने के बाद कमेंट बॉक्स को नजरअंदाज न करें. जितना संभव हो दर्शकों के साथ कमेंट बॉक्स पर चैट करते रहें. ट्रोलिंग और नकारात्मक कमेंट पर टिप्पणी और बहसबाजी से बचें.
  5. वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर करें (Promote YouTube Video): यूट्यूब वीडियोज को अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, (Facebook) वॉट्सऐप, (WhatsApp) इंस्टाग्राम, (Instagram), लिंक्डिन (LinkedIn) पर शेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक आपका कॉन्टेंट पहुंचे और उनकी व्यूअरशिप बढ़े.

यह भी पढ़ें:

Ration Card Update: राशन कार्ड होल्डर्स के लिए काम की खबर! करना है मोबाइल नंबर अपडेट तो फॉलो करें यह प्रोसेस

Kaam Ki Baat: कहीं आप भी तो नकली शॉपिंग वेबसाइट पर नहीं कर रहे क्लिक, जानें पहचानने के 5 तरीके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget