एक्सप्लोरर

Railway Rules: कंफर्म ट्रेन टिकट कराना पड़ रहा है कैंसिल, जानिए कितना मिलेगा रिफंड?

IRCTC Rules: कई बार लोगों को कंफर्म टिकट कैंसिल करवानी होती है. ऐसे में लोगों के दिमाग में आता है कि कैंसिलेशन का कितना चार्ज वसूला जाएगा. आपको बताते हैं कि टिकट कैंसिल करवाने पर कितनी राशि कटती है.

Train Ticket Cancellation Charges: रेलवे (Railway) देश की लाइफलाइन मानी जाती है क्योंकि हर दिन करोड़ों की संख्या में नागरिक ट्रेन से ट्रेवल करके अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचते हैं. वहीं कई बार लोगों को अपने कंफर्म टिकट कैंसिल (Confirm Ticket Refund Policy) कराने पड़ते हैं. तो ऐसे में लोगों के दिमाग में सवाल आता है कि टिकट कैंसिलेशन का कितना चार्ज (Train Ticket Cancellation Charges) वसूला जाएगा. यहां हम आपको बता रहे हैं कि टिकट कैंसिल (Ticket Refund Rules) करवाने पर कितनी राशि कटती है. 

रेलवे की वेबसाइट (IRCTC) पर पर ट्रेन के चार्ट तैयार होने तक ई-टिकट कैंसिल किए जा सकते हैं. अगर यात्री अपना ई-टिकट कैंसिल करना चाहता है तो वह ट्रेन के लिए चार्ट तैयार होने तक ऐसा कर सकता है. दोपहर 12 बजे तक शुरू होने वाली ट्रेन के लिए चार्ट आमतौर पर पिछली रात को तैयार किया जाता है. 

टिकट कैंसिल करने के चार्ज कुछ इस प्रकार हैं

ट्रेन का चार्ट तैयार करने से पहले ई-टिकट कैंसिल करने के चार्ज कुछ इस प्रकार हैं- अगर कंफर्म टिकट ट्रेन के रवाना होने से 48 घंटे पहले कैंसिल किया जाता है तो फ्लैट कैंसिलेशन चार्ज एसी फर्स्ट/ एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 240 रुपये और एसी 2 टियर / फर्स्ट क्लास के लिए 200 रुपये काटा जाता है. वहीं एसी 3 टियर/एसी चेयर कार/एसी 3 इकोनॉमी के लिए 180 रुपये, स्लीपर क्लास (Sleeper Class) के लिए 120 रुपये और सेकंड क्लास (Second AC) के लिए 80 रुपये कैंसिलेशन चार्ज प्रति यात्री काटा जाता है.
 
अगर आप ट्रेन के डिपार्चर से 2 घंटे पहले अगर आप जनरल टिकट (General Ticket) कैंसिल करते हैं तो आपको प्रति टिकट 60 रुपये का शुल्क देना होगा. रेलवे एसी क्लास (AC) का टिकट कैंसिल करने पर यात्री से जीएसटी (GST) शुल्क भी वसूलता है. वहीं स्लीपर और जनरल क्लास के टिकट पर आपको किसी तरह का जीएसटी नहीं देना होगा.

RAC टिकट 30 मिनट पहले भी करा सकते हैं कैंसिल 

ट्रेन के शेड्यूल डिपार्चर टाइम से 2 दिन से लेकर 12 घंटे तक टिकट कैंसिल करने पर आपको टिकट शुल्क का  25 प्रतिशत देना होगा. 12 घंटे से लेकर 4 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल (Train Ticket Cancellation Charges) करने पर टिकट का 50 प्रतिशत शुल्क काटा जाएगा. अगर 4 घंटे के अंदर आपने टिकट कैंसिल किया तो आपको किसी तरह का रिफंड नहीं मिलेगा. वहीं RAC टिकट में आप 30 मिनट पहले भी कैंसिल करा सकते हैं. आरएसी स्लीपर क्लास में टिकट कैंसिल करने पर आपको 60 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एसी आरएसी (AC RAC) टिकट कैंसिल करने पर आपको 65 रुपये कटते हैं.  

ये भी पढ़ें- 

Rule Of Two Train Stops: बोर्डिंग स्टेशन से छूटी ट्रेन, क्या अगले स्टेशन से पकड़ सकते हैं? जानिए नियम 

Unclaimed Dead Body: लावारिस लाश के अंतिम संस्कार के लिए क्या हैं गाइडलाइंस, कितने दिन तक परिजनों का इंतजार करती है पुलिस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
पाक डिप्टी PM के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
पाक डिप्टी PM के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संतों का बड़ा बयान, कहा- 'SIT रिपोर्ट से पहले चंपत राय को...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget