एक्सप्लोरर

Protocol Of President: अगर राष्ट्रपति किसी राज्य के दौरे पर जाते हैं तो उनका प्रोटोकॉल क्या होता है, जानिए सभी बातें

देश के राष्ट्रपति देश के प्रथम नागरिक होते हैं. भारत के राष्ट्रपति की सुरक्षा और गरिमा के लिए एक खास प्रोटोकॉल बनाया गया है जिससे उनकी हर यात्रा के दौरान फॉलो करना होता है.

Travel Protocol of President Of India: देश का सबसे बड़ा संवैधानिक पद राष्ट्रपति यानी प्रेसिडेंट (President Of India) है. देश के राष्ट्रपति देश के प्रथम नागरिक होते हैं. भारत के राष्ट्रपति की सुरक्षा और गरिमा के लिए एक खास प्रोटोकॉल बनाया गया है जिससे उनकी हर यात्रा के दौरान फॉलो करना होता है. उनके आवागमन से पहले कुछ खास तैयारियां की जाती हैं. वह अपनी यात्रा के दौरान एक खास गाड़ी से ही कहीं आते जाते हैं. आइए जानते हैं राष्ट्रपति के यात्रा प्रोटोकॉल के बारे में-

इतने प्रकार की राष्ट्रपति की यात्राएं होती है
सार्वजनिक यात्रा-आपको बता दें कि जब राष्ट्रपति अपना पदभार संभालते हैं तो उनकी पहली यात्रा को सार्वजनिक यात्रा माना जाता है.
आधिकारिक यात्रा- वैसे तो देश के  राष्ट्रपति किसी भी यात्रा पर जाते हैं तो उसे आधिकारिक यात्रा ही माना जाता है.

राष्ट्रपति का पहले से तय होता है कार्यक्रम
आपको बता दें कि जब भी देश के राष्ट्रपति किसी भी यात्रा पर जाते हैं तो उनका कार्यक्रम पहले से तय होता है. राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के तहत वह किसी भी शहर या गांव के दौरे पर जाएं उनके कार्यक्रम में किसी तरह की कोई भी तब्दीली नहीं की जा सकती है. इसके अलावा उनसे मिलने वालों की संख्या भी तय होती है. यह पहले से निर्धारित होता है कि कौन लोग राष्ट्रपति के किसी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह लिस्ट राष्ट्रपति भवन से स्वीकृति के बाद ही बनाई और आगे बढ़ाई जाती है.

यह लोग राष्ट्रपति के कार्यक्रम में रह सकते हैं शामिल
देश के राष्ट्रपति के किसी भी कार्यक्रम में सिर्फ विशिष्ट व्यक्ति और अधिकारी ही शामिल हो सकते हैं. इसमें राज्यपाल प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और महानिरीक्षक, सरकार के सचिव (राजनीतिक), पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी, रक्षा सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारी ही राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. राष्ट्रपति का स्वागत एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री करते हैं.

बेहद खास होती है राष्ट्रपति की कार
आपको बता दें कि राष्ट्रपति जिस कार से चलते हैं वह बहुत खास होती है. यह  मर्सिडीज एस क्लास (एस-600) पुलमैन गार्ड कार होती है. इस कार कीमत करीब 10 से 12 करोड़ रूपये होती है. इस कार पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं होता है. यह कार बुलेट प्रूफ होती है और इसमें बैलिस्टिक प्रोटेक्शन फीचर होता है. बता दें कि इस कार में इमरजेंसी फ्रेश एयर सिस्टम होता है जो आपातकालीन स्थिति में ऑक्सीजन सप्लाई करने में मदद करता है. इसके साथ ही इसमें नाइट व्यू असिस्ट होता है जिससे रात को अंधेरे में भी इस कार को आसानी से चलाया जा सकता है. इसके साथ ही राष्ट्रपति की यात्रा का पूरा खर्च सरकारी खजाने द्वारा किया जाता है.  

ये भी पढ़ें-

केंद्र सरकार द्वारा दिव्यांग कर्मचारियों को मिलता है दोगुना परिवहन भत्ता, जानें इसके डिटेल्स

PMO तक पहुंचाना चाहते हैं Complain, इस तरह भेजें आपनी शिकायत, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget