एक्सप्लोरर

Gold Loan: घर पर पड़े सोने से मिलेगा मुनाफा, जानिए जेवर पर कितना मिलेगा लोन

घर पर रखे सोने को बैंक या NBFC में जमा कर आसानी से गोल्ड लोन लिया जा सकता है. सोने की शुद्धता की जांच करने के बाद आपको आपके सोने की मार्केट वैल्यू का 75 प्रतिशत तक अमाउंट आपको दिया जाता है.

कोरोना संकटकाल में जहां एक ओर सोने के दाम में तेजी आने से लोगों के बीच इसकी डिमांड भले ही घट गई है. वहीं बाजार में गोल्ड लोन का मार्केट काफी ज्यादा फायदेमंद हो गया है. एक ओर जहां कई लोग नौकरी जाने से परेशान हैं वहीं छोटे-मोटे व्यापारी लॉकडाउन से हुए नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं.

ऐसे समय में हम और आप अपने घर पर रखे हुए गोल्ड पर लोन लेकर अपने बिजनेस को एक बार फिर से चालू कर सकते हैं. बाजार में मुथुट औैर मणप्पुरम जैसी गोल्ड लोन देने वाली कंपनी के साथ ही साथ अब तमाम बैंक भी गोल्ड लोन दे रहे हैं. अगर आप अपने बूरे समय को पीछे छोड़ कर गोल्ड लोन लेने की सोच रहे हैं तो इससे पहले इसके नियम जान लें.

गोल्ड की 75 फीसदी वैल्यू तक मिलेगा लोन

गोल्ड लोन बैंक और NBFC की ओर से दिया जाने वाला एक सिक्योर लोन है. जिसके तहत लोन लेने के लिए आपको अपने गोल्ड को बैंक या NBFC के पास ले जाकर जमा करना होता है. जहां पर आपके सोने की शुद्धता की जांच करने के बाद आपको आपके सोने की मार्केट वैल्यू का 75 प्रतिशत तक अमाउंट आपको दिया जाता है. वहीं इस लोन की रकम को वापस चुका देने पर आप अपने गोल्ड को उसी रूप में जिस रूप में जमा किया गया था वापस पा सकते हैं.

बता दें कि गोल्ड लोन पर बैंकों और एनबीएफसी की ओर से अनसिक्योर्ड पर्सनल लोन के मुकाबले कम ब्याज वसूला जा रहा है इसलिए लोन लेने वालों के लिए यह काफी सुविधाजनक है. वहीं बाकी लोन की तुलना में गोल्ड लोन का प्रॉसेस काफी तेजी से किया जाता है. जिसके कारण गोल्ड लोन 6 से 7 घंटे के अंदर ग्राहक को मिल जाता है. हालांकि कुछ NBFC कंपनियां यह भी दावा करती हैं कि वह मात्र एक घंटे में गोल्ड लोन मुहैया करा सकती हैं.

जरूरी डॉक्यूमेंट

आमतौर पर गोल्ड लोन के लिए अप्लाई करते समय हमें अपने पहचान पत्र के तौर पर वोटर आई कार्ड, आधार या पैन देना पड़ सकता है. वहीं एड्रेस प्रूफ के लिए बिजली या टेलीफोन बिल दिया जा सकता है. इसके अलावा अपनी पहचान के लिए फोटोग्राफ भी देना होता है. कुछ मामलों में बैंक आपसे इनकम प्रूफ भी मांग सकते हैं. हालांकि यह अलग-अलग बैंकों के हिसाब से अलग नियम हो सकते हैं. 

ब्याज दर

बता दें कि गोल्ड लोन लेने के लिए अलग-अलग बैंकों और गोल्ड लोन कंपनियों की लोन दरें अलग अलग होती हैं. यह सात फीसदी से शुरू होकर 29 फीसदी तक हो सकती हैं. हमें कोशिश करनी चाहिए की NBFC के बजाय सरकारी बैंक से गोल्ड लोन लें. जहां पर ब्याज दर कुछ कम होती है. वहीं आपको अपने गोल्ड पर न्यूनतम 20 हजार रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक गोल्ड लोन मिल सकता है. फिलहाल लोन चुकाने की अवधि तीन महीने से लेकर तीन साल तक हो सकता है.

 

इसे भी पढ़ेंः
FD की मैच्योरिटी के बाद पैसा नहीं निकाला तो अब कम मिलेगा ब्याज, जानें आपके निवेश पर क्या होगा असर

Aadhaar card: घर बैठे आधार में जेंडर, जन्म तिथि, नाम और एड्रेस कैसे बदल सकते हैं, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget