एक्सप्लोरर

पानी की बर्बादी पर कोर्ट की फटकार, पूछा- IPL जरूरी है या लोग?

मुंबई: बीसीसीआई और महाराष्ट्र में उसके सहयोगियों को बंबई हाईकोर्ट ने बुधवार को झटका देते हुए कहा कि आईपीएल के मैच महाराष्ट्र में अभूतपूर्व जल संकट को देखते हुए यहां से बाहर किए जाने चाहिए. न्यायमूर्ति वी.एम. कानाडे और न्यायमूर्ति एम.एस.कार्निक की खंडपीठ ने सख्ती से कहा, "आप पानी कैसे बर्बाद कर सकते हैं? आपके लिए मैच ज्यादा महत्वपूर्ण हैं या लोग? जब बीसीसीआई की पानी की सप्लाई काट दी जाएगी तब आपको पता चलेगा."

कोर्ट ने यह बात स्वयंसेवी संस्था लोकसत्ता मूवमेंट की जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान कही. याचिका में महाराष्ट्र में खेले जाने वाले आईपीएल मैचों पर यह कहते हुए सवाल उठाए गए हैं कि इससे पानी की बर्बादी होगी और राज्य में इस समय पहले से ही पानी की काफी समस्या है. खंडपीठ ने कहा, "आप इतने लापरवाह कैसे हो सकते हैं? कौन इस तरह पानी की बर्बादी कर सकता है. आपको मैच उस राज्य में स्थानांतरित करने चाहिए, जहां पानी अधिक मात्रा में हो."

पानी की बर्बादी पर कोर्ट की फटकार, पूछा- IPL जरूरी है या लोग?

कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र की हालत से बीसीसीआई और अन्य क्रिकेट संघ अच्छी तरह वाकिफ हैं. यह सरकार का दायित्व है कि वह पानी की बर्बादी की जांच करे और इसे रोके.

कोर्ट ने प्रभारी महाधिवक्ता रोहित देव से कोर्ट में बने रहने को कहा और राज्य सरकार को यह बताने का निर्देश दिया कि वह इस मामले में क्या कदम उठाने जा रही है क्योंकि क्रिकेट अधिकारी नौ अप्रैल से पूरे तामझाम के साथ आईपीएल की शुरुआत करने जा रहे हैं.

इससे पहले कोर्ट ने राज्य सरकार, विभिन्न राज्य क्रिकेट संघों, मुंबई और नागपुर के नगर प्रशासन से इस मामले में जवाब मांगे थे.

याचिकाकर्ता स्वयंसेवी संस्था ने याचिका में कहा है कि महाराष्ट्र के जिन तीन स्टेडियम में मैच होने हैं उनमें क्रिकेट पिचों को बनाने और बनाए रखने के लिए 60 लाख लीटर से भी अधिक पानी की जरूरत होगी.

महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) के वकील ने कहा कि वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले सात आईपीएल मैचों के लिए 40 लाख लीटर पानी की खपत होगी और उन्होंने इस काम के लिए ऐसा पानी खरीदा है, जो पीने योग्य नहीं है.

यहां पढ़ें- ABP पड़ताल: सूखे से हाहाकार, 10 राज्यों में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं लोग

इसके जवाब में याचिकाकर्ता संस्था के वकील ने कहा कि महाराष्ट्र के कई इलाकों में साफ-सफाई, खाना बनाने के लिए भी पानी नहीं है. ऐसे में यह गैर पीने वाले पानी उनके लिए काफी मददगार होगा.

draught-11_021513030127

संस्था ने कोर्ट से आग्रह किया है कि राज्य में सभी क्रिकेट संघों को पिचों के लिए पानी इस्तेमाल न करने का अंतरिम आदेश दिया जाए. इस याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होगी.

आईपीएल के लगभग 20 मैच मुंबई, पुणे और नागपुर में खेले जाने हैं. इन तीनों शहरों में इस समय पानी की समस्या है. इसी तरह की एक और याचिका पत्रकार केतन त्रिरोडकर ने बंबई हाईकोर्ट में दाखिल की है. इसकी सुनवाई गुरुवार को दूसरी खंडपीठ करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget