एक्सप्लोरर
मौसम की पहली बर्फबारी, शिमला और मसूरी ने ओढ़ी सफेद बर्फ की चादर
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 24 Jan 2018 07:17 PM (IST)
1/9

नैनीताल में भी मौसम के पहले बर्फ़बारी ने दस्तक दे दी है. मौसम ने सवेरे से ही पर्यटकों को बर्फ के अलौकिक दर्शन करा दिए हैं.
2/9

पहाड़ों की रानी शिमला ने बर्फ की सफ़ेद चादर ओढ़ ली है. बर्फ से ढके पहाड़ों ने शिमला की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं. इस खूबसूरती का दीदार करने के लिए काफी तादाद में पर्यटक शिमला का रुख कर रहे हैं. शिमला पहुंचे सैलानियों को बर्फ़बारी का जमकर आनंद उठाते भी देखा जा रहा है.
3/9

बर्फ़बारी के बाद पर्यटक स्थलों में बर्फ़बारी का आनंद उठाने पहुंचे सैलानियों का अम्बार लग गया है. पर्यटकों ने बर्फ से खेलकर इसका खूब आनंद उठाया और एक दूसरे पर जमकर बर्फ के गोले मारे.
4/9

देखें, मनमोहक तस्वीर
5/9

देहरादून और हरिद्वार में भी जमकर बारिश हुई है जिसके बाद मौसम काफी सुहाना हो गया है.
6/9

शिमला में हुई बर्फ़बारी से कई सड़के बंद हो गई हैं. सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है.
7/9

बर्फबारी से जहां राज्य में पर्यटन की बढ़ोतरी होगी वहीं किसानों को भी इसका फायदा मिलेगा. मसूरी के साथ-साथ केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी जारी है.
8/9

शिमला के साथ ही आज पहाड़ो को रानी मसूरी ने भी साल की पहली बर्फबारी का दीदार कर लिया. मसूरी में हुई बर्फबारी ने स्थानीय लोगों को काफी खुश कर दिया है.
9/9

बर्फबारी के बाद मौसम काफी सर्द हो गया है और प्राकृतिक सुंदरता की चमक भी बढ गई है.
Published at : 24 Jan 2018 07:17 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
विश्व
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
क्रिकेट
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
बॉलीवुड
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज




















