एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़India NewsIN PICS: पारंपरिक वेशभूषा में पीएम मोदी ने केरल के गुरुवायुर मंदिर में की पूजा, तुलाभरम भी किया
IN PICS: पारंपरिक वेशभूषा में पीएम मोदी ने केरल के गुरुवायुर मंदिर में की पूजा, तुलाभरम भी किया
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 08 Jun 2019 01:40 PM (IST)
1/8

पीएम मोदी केरल से ही मालदीव के लिए रवाना होंगे. वहां से श्रीलंका जाएंगे, फिर वे रविवार शाम को तिरुपति के निकट रेनीगुंटा हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे. पीएम मोदी तिरुमला के प्रसिद्ध भगवान वेंकेटेश्वर मंदिर में पूजा के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
2/8

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे हैं. इस दौरान यहां प्रशासन ने बड़ी तैयारी की थी.
3/8

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरल के गुरुवायुर मंदिर में पूजा अर्चना की. इस दौरान वे पारंपरिक वेशभूषा मुंडू में नजर आए. पीएम मोदी ने यहां तुलाभरम भी किया. तुलाभरम में व्यक्ति को तराजू के एक पलड़े पर रखकर किसी अन्य वस्तु से तौला जाता है. यहां देखें पीएम मोदी की पूजा के दौरान की खूबसूरत तस्वीरें.
4/8

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तुलाभरम के दौरान कमल के फूलों से तौला गया. पीएम मोदी ने यहां कृष्ण की पूजा के बाद डिजिटल पेमेंट के माध्यम से मंदिर में 39,421 रुपये का दान किया. बता दें कि गुरुवायूर मंदिर के गर्भगृह में श्रीकृष्ण की मूर्ति है.
5/8

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के लिए हवाईअड्डा, मंदिर के तरफ जाने वाले रास्ते और मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल के जवान थे.
6/8

इससे पहले बता दें कि आखिरी चरण के चुनाव के समय पीएम मोदी केदारनाथ के दौरे पर गए थे. वहां पीएम मोदी ने एक रात गुफा में बिताई थी.
7/8

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवायुर मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद बीजेपी की केरल राज्य समिति द्वारा आयोजित अभिनंदन सभा को संबोधित किया. इसके बाद वह विदेश दौरे पर निकलेंगे.
8/8

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद पहली बार केरल के दौरे पर हैं. पीएम मोदी देर रात कोच्चि पहुंचे थे. नौसैन्य हवाईअड्डे पर केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम, केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन और राज्य के देवस्वम मंत्री कदकमपल्ली सुन्दरन ने उनका स्वागत किया.
Published at : 08 Jun 2019 01:40 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इंडिया
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बॉलीवुड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी





















