एक्सप्लोरर
LIVE: 17 अप्रैल को वायनाड में राहुल गांधी के साथ चुनाव प्रचार में शामिल हो सकती हैं सोनिया-प्रियंका
Background
12:35 PM (IST) • 13 Apr 2019
यूपी की अमेठी लोकसभा सीट के अलावा राहुल गांधी इस बार केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं. खबर मिल रही है कि राहुल गांधी 17 अप्रैल को वायनाड में चुनाव प्रचार करेंगे. वायनाड में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के प्रचार का कार्यक्रम भी बनाया जा रहा है.
12:35 PM (IST) • 13 Apr 2019
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आज चुनाव आयोग पहुंचे हैं. चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश में चुनाव के दौरान खराब हुई ईवीएम वाले बूथों पर फिर से वोटिंग कराने की मांग कर रहे हैं. इस मामले में नायडू चुनाव आयोग को खत भी लिख चुके हैं. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में बैलट यूनिट: 1.75%, कंट्रोल यूनिट: 1.73%, VVPAT: 2.75% बदले गए थे. अहम बात ये भी है कि ईवीएम बदलने के देश भर के आंकड़ों में आंध्र प्रदेश पहले नम्बर पर था.
Load More
Tags :
Lok Sabha Election 2019 New Update

























