एक्सप्लोरर

LIVE: चेन्नई पहुंचे राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भव्य स्वागत, समंदर किनारे होगी पीएम मोदी से मुलाकात

Live updates pm modi meet xi jinping in mahabalipuram security arrangements Strict LIVE: चेन्नई पहुंचे राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भव्य स्वागत, समंदर किनारे होगी पीएम मोदी से मुलाकात

Background

महाबलिपुरमः चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी की अनौपचारिक बैठक आज चेन्नई के महाबलिपुरम में होगी. बैठक में बातचीत के एजेंडे को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि इस बैठक में द्विपक्षिय संबंध, बेहतर रिश्ते और आतंकवाद को लेकर दोनों देशों के बीच रणनीति पर चर्चा हो सकती है. बैठक के लिए शई जिनपिंग दो दिवसीय यात्रा पर भारत आएंगे.

 

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अगवानी के लिए पीएम मोदी पहले ही महाबलीपुरम पहुंच जाएंगे. पीएम मोदी चेन्नई से हेलीकॉप्टर के रास्ते महाबलीपुरम पहुंचेंगे और वहां फिशरमैन कोव होटल में रुकेंगे.

 

शी जिनपिंग दोपहर करीब 2.10 बजे चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. एयरपोर्ट पर चीनी राष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री ई पनीर सेल्वम करेंगे.

 

एयरपोर्ट पहुंचने के बाद टप्पू (पारंपरिक तमिल ढोल) की थाप और कोम्बू (तमिल तुरही वाद्य यंत्र) के ध्वनि और नादस्वराम के घोष के साथ अलग-अलग नित्य कार्यक्रम पेश किए जाएंगे. इस कार्यक्रम को पेश करने के लिए 350 कलाकर भाग लेंगे. वहीं 40 पारंपरिक भरतनाट्यम कलाकार उस वक्त स्वागत मुद्राओं में नृत्य करते नजर आएंगे.

 

चीनी राष्ट्रपति अपनी होंगशी कार में सवार होकर हवाई अड्डे से होटल और फिर वहां से महाबलिपुरम का सफर तय करेंगे. जिनपिंग शाम 4 बजे चेन्नई से महाबलिपुरम के लिए रवाना होंगे.

 

चीनी राष्ट्रपति सड़क से सफर करेंगे. इस कारण पूरे रास्ते पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. रास्तों को चीनी झंडे और तिरंगों से सजाया गया है. यात्रा की सुरक्षा के लिए करीब 10 हज़ार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. इनमें से 4 हजार पुलिसकर्मी केवल महाबलीपुरम में तैनात होंगे.

 

चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों का जाल भी बिछाया गया है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के किनारे बसे इस शहर में होने वाली बैठक को देखते हुए तटरक्षक बल के गश्ती जहाज और नौसेना के पोत की भी तैनाती की गई है.

 

शी जिनपिंग का आज का शेड्यूल

 

दोपहर 2.10 बजे चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे

 

शाम 4 बजे महाबलीपुरम के लिए निकलेंगे.

 

चीनी राष्ट्रपति चेन्नई से चीनी लिमोजीन कहलाने वाली होंगकी कार से महाबलिपुरम जाएंगे

 

पीएम मोदी दोपहर 12.30 से 1 बजे तक महाबलिपुरम पहुंच जाएंगे.

 

शाम 5 बजे 3 स्मारकों अर्जुन तपस्या, पांच रथ, शोर मंदिर का गाइडेड टूर करेंगे.

 

शाम 6 बजे शोर मंदिर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

 

शाम 6.45 बजे पीएम मोदी द्वारा आयोजित डिनर में शामिल होंगे.

 

पीएम मोदी-शी की अनौपचारिक वार्ता से पहले बोले चीनी राजदूत- दोनों देश एक दूसरे के लिए खतरा नहीं

 

मोदी-जिनपिंग की ये मुलाकात इतनी अहम क्यों है ? जानिए

 

14:06 PM (IST)  •  11 Oct 2019

एयरपोर्ट पर 350 से ज्यादा सांस्कृतिक कलाकार जिनपिंग के स्वागत में प्रस्तुति दे रहे हैं. इतना ही नहीं 40 पारंपरिक भरतनाट्यम कलाकार स्वागत मुद्राओं में नृत्य भी करेंगे. चीनी राष्ट्रपति कार में सवार होकर हवाई अड्डे से होटल और फिर वहां से महाबलीपुरम के सफर पर निकलेंगे.
14:00 PM (IST)  •  11 Oct 2019

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग चेन्नई एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट के बाहर जिनपिंग का भव्य स्वागत किया जा रहा है. जिनपिंग यहां से अब सीधा होटल जाएंगे. जिनपिंग के स्वागत के लिए तमिलनाडु के राज्यपाल, मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पर मौजूद हैं. जिनपिंग शाम में महाबलीपुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget