एक्सप्लोरर

LIVE UPDATES:कुशीनगर में घटना स्थल तक नहीं पहुंच पाए योगी, भीड़ ने लगाए मुर्दाबाद के नारे

यूपी के कुशीनगर में बड़ा हादसा हुआ है. कुशीनगर के दुदही रेलवे क्रासिंग पर बच्चों से भरी स्कूल वैन ट्रेन टकराने से 13 बच्चों की मौत हो गई. हादसे में वैन का ड्राइवर घायल है. इसके अलावा हादसे में पांच बच्चे घायल हुए हैं. जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त वैन में 18 बच्चे सवार थे.

Live updates on kushinagar train accident LIVE UPDATES:कुशीनगर में घटना स्थल तक नहीं पहुंच पाए योगी, भीड़ ने लगाए मुर्दाबाद के नारे

Background

1:18 PM26 April 2018
कुशीनगर में मुख्यमंत्री भीड़ के कारण घटना स्थल तक नहीं पहुंच पाए. पुलिस प्रशासन ने भीड़ को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन भीड़ इतनी उग्र थी कि कुछ समझने को ही तैयार नहीं थी. लोग रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. योगी ने भी जनता को समझाने की कोशिश की लेकिन भीड़ ने नहीं सुना.
12:25 PM26 April 2018
इस हादसे जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है. रेलवे बोर्ड ने हादसे पर जो बयान दिया है वो इस मौके पर सही नहीं लगता. हादसे से रेलवे ने पल्ला झाड़ा लिया है. चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने कहा है कि रेलवे क्रॉसिंग पर जिम्मेदारी लोगों की है, रेलवे की नहीं. अश्वनी लोहानी ने कहा कि मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर पहले भी हादसे होते रहे हैं. यहां जिम्मेदारी गुजरने वालों की होती है रेलवे की नहीं. लेकिन हमारे इलाके में हुआ है इसलिए हमें इसकी चिंता है. हम मानव रहित क्रॉसिंग को खत्म कर रहे हैं.
12:25 PM26 April 2018
12:06 PM26 April 2018
कुशीनगर रेल हादसे से दिल दुखाने वाली खबर आई है. जिन 13 मासूमों ने अपनी जिंदगी गंवाई उनसमें तीन एक ही परिवार के थे. हादसे से बाद से डिवाइन स्कूल का मैनेजर और प्रिंसिपल फरार हैं.
12:14 PM26 April 2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुशीनगर रेल हादसे में 13 मासूमों की मौत पर दुख जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''जब मैं आपके बीच आ रहा था उसी वक्त मुझे उत्तर प्रदेश से दुखद समाचार मिला. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बच्चों को स्कील ले रही वैन ट्रेन से टकरा गई. इसमें काफी बच्चों की मौत हुई है. मुझे बहुत पीड़ा हुई. उत्तर प्रदेश सरकार और रेलवे आवश्यक कार्यवाही करेगा.'' प्रधानमंत्री ने यह बात नमो एप के जरिए कर्नाटक के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही.
12:02 PM26 April 2018
कुशीनगर रेलवे हादसे में घायल बच्चों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की है. योगी ने घायल बच्चों का हाल चाल पूछा. सीएम योगी ने कहा, ''रेल मंत्री से बात की है, पहली नजर में वैन ड्राइवर की गलती सामने आई है. ड्राइवर ने कान में ईयरफोन लगा रखे थे इसके साथ ही ड्राइवर की उम्र को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. कानून सख्त है, जांच में की जाएगी कि नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया.''
12:03 PM26 April 2018
11:12 AM26 April 2018
कुशीनगर में जिस स्कूल के बच्चों की वैन का एक्सीडेंट हुआ है उसे अभी तक मान्यता नहीं मिली है. स्कूल बिना मान्यता के फर्जी तरीके से चलाया जा रहा था.
11:10 AM26 April 2018
11:07 AM26 April 2018
कुशीनगर रेल हादसे को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. 1-कमर्शियल कंट्रोल वाराणसी - 05422224742 2 स्टेशन अधीक्षक सीवान- 09771443944 3 स्टेशन अधीक्षक कप्तानगंज 9559715398 4 स्टेशन अधीक्षक देवरिया सदर- 9794843924 5 स्टेशन अधीक्षक पडरौना- 9838784742
10:43 AM26 April 2018
कुशीनगर रेलहादसे में बड़ी जानकारी सामने आई है. इसके मुताबिक स्कूल वैन चला रहे ड्राइवर ने कान में ईयरफोन लगा रखे थे. इसकी वजह से उसे ना तो रेल मित्र और ना ही ट्रेन की आवाज सुनाई दी.ट्रेन हादसा जो हुआ है उसमें ड्राइवर अभी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है, गोरखपुर मेडिकल कालेज इलाज के लिए भेजा गया है.
10:45 AM26 April 2018
10:48 AM26 April 2018
10:46 AM26 April 2018
"कुशीनगर में हुए हादसे में स्कूली बच्चों की मृत्यु का दुःखद समाचार मिला, मैंने सीनियर अधिकारियों द्वारा हादसे की इन्क्वायरी के निर्देश दिए हैं, मृतको के परिवार जनों को रेलवे की ओर से दो लाख रुपये की सहायता दी जायेगी जो उप्र सरकार द्वारा दी जा रही दो लाख की राशि के अतिरिक्त होगी."
- Piyush Goyal
10:41 AM26 April 2018
10:40 AM26 April 2018
टाटा मैजिक गाड़ी रेलवे क्रासिंग पर बंद हो गई. उसी समय ट्रैक से गुजर रही ट्रेन ने टक्कर मार दी. और इतना बड़ा और वीभत्स हादसा हो गया. एबीपी न्यूज घटना स्थल पर पहुंचा है. घटना के बाद की तस्वीर कैमरे में रिकॉर्ड की है लेकिन तस्वीर इतनी वीभत्स है कि हम उसे बिना ब्लर किए दिखा भी नहीं सकते.
10:43 AM26 April 2018
10:39 AM26 April 2018
जानकारी के मुताबिक जिस क्रॉसिंग पर हादसा हुआ वहां एक गेट मित्र मौजूद था. वैन का ड्राइवर जब क्रासिंग पार करने की कोशिश कर रहा था तब गेट मित्र ने वैन के ड्राइवर को रोकने की कोशिश की लेकिन ड्राइवर नहीं रुका.
10:39 AM26 April 2018
यूपी के कुशीनगर में दुदही रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से स्कूल वैन की टक्कर में 13 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई है. डिवाइन मिशन स्कूल के बच्चे मैजिक वैन से स्कूल जा रहे थे. वैन में 20 बच्चे सवार थे. 13 बच्चों की हादसे में मौत हो चुकी है. स्कूल के रास्ते में एक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग थी. ट्रैक पार करते समय वैन ट्रेन की चपेट में आ गई. इस हादसे में वैन का ड्राइवर जख्मी हुआ है.
13:48 PM (IST)  •  26 Apr 2018

13:11 PM (IST)  •  26 Apr 2018

कुशीनगर में मुख्यमंत्री भीड़ के कारण घटना स्थल तक नहीं पहुंच पाए. पुलिस प्रशासन ने भीड़ को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन भीड़ इतनी उग्र थी कि कुछ समझने को ही तैयार नहीं थी. लोग रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. योगी ने भी जनता को समझाने की कोशिश की लेकिन भीड़ ने नहीं सुना.
Load More
Tags :
Kushinagar
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
Delhi AQI Today: दिल्ली में बढ़ती ठंड के साथ दमघोंटू हवा, रोहिणी-IIT सबसे प्रदूषित
दिल्ली में बढ़ती ठंड के साथ दमघोंटू हवा, रोहिणी-IIT सबसे प्रदूषित
Google Maps: बिना बताए गूगल मैप्स कैसे पता कर लेता है ट्रैफिक जाम, कौन देता है जानकारी?
बिना बताए गूगल मैप्स कैसे पता कर लेता है ट्रैफिक जाम, कौन देता है जानकारी?
मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता, बिना हाल पूछे निकल पड़ा मालिक
मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता, बिना हाल पूछे निकल पड़ा मालिक
Embed widget