एक्सप्लोरर

अलविदा पर्रिकर LIVE: राजकीय सम्मान के साथ मनोहर पर्रिकर को अंतिम विदाई दी गई, हजारों लोग मौजूद रहे

LIVE UPDATES, Goa CM Manohar Parrikar passes away, Funeral to be Held today अलविदा पर्रिकर LIVE: राजकीय सम्मान के साथ मनोहर पर्रिकर को अंतिम विदाई दी गई, हजारों लोग मौजूद रहे

Background

मनोहर पर्रिकर निधन: गोवा के सीएम और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर अब नहीं रहे. मनोहर पर्रिकर की उम्र 63 साल थी, कल शाम करीब सात बजे उन्होंने अंतिम सासें लीं. वे लंबे वक्त से कैंसर से लड़ाई लड़ रहे थे, पर्रिकर के निधन पर बीजेपी सहित पूरे देश में शोक की लहर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के सभी नेताओं ने दुख व्यक्त किया है, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी शोक व्यक्त किया है. चार बार गोवा के सीएम रहे पर्रिकर फरवरी 2018 से ही अग्नाशय के कैंसर से जूझ रहे थे.

मुख्यमंत्री के तौर पर अंतिम क्षण तक देश की सेवा में जुटे रहे मनोहर पर्रिकर ने गोवा के पणजी में आखिरी सांस ली. कैंसर की गंभीर बीमारी भी उन्हें काम से नहीं रोक पायी.केंद्र सरकार ने आज राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है, आज दिल्ली सहित सभी राज्यों की राजधानियों में तिरंगा आधा झुका रहेगा. गोवा में 7 दिन का शोक घोषित किया गया है. आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक भी बुलाई गई है, शाम 5 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

आज शाम पांच बजे होगा अंतिम संस्कार
-सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक मनोहर पर्रिकर के पार्थिव शरीर को पणजी में बीजेपी ऑफिस में रखा जाएगा.
-सुबह 10.30 बजे पार्थिव शरीर को पणजी की कला अकादमी ले जाया जाएगा
-सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पणजी की कला अकादमी में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी
-शाम 4 बजे एसएजी ग्राउंड तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी
-शाम 5 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति समेत पूरे देश ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मनोहर पर्रिकर को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति ने लिखा, ''गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. उन्होंने दृढ़ता और गरिमा से अपनी बीमारी का सामना किया. सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा और समर्पण के प्रतीक रहे श्री पर्रिकर ने गोवा की और भारत की जो सेवा की है, वह हमेशा याद रखी जाएगी.''

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने पुराने साथी के दुनिया छोड़कर जाने पर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ''मनोहर पर्रिकर बेमिसाल नेता थे. एक सच्चे देशभक्त और असाधारण प्रशासक थे, सभी उनका सम्मान करते थे. देश के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी. उनके निधन से बहुत दुखी हूं. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं. शांति.’’

देश पहले IITan विधायक, सादगी थी खास पहचान
मनोहर पर्रिकर देश के पहले आईआईटी के छात्र थे जो मुख्यमंत्री बने और चार बार उन्होंने गोवा की कमान संभाली. गोवा जैसे छोटे से राज्य का नेतृत्व करते हुए भी उनका व्यक्तित्व इतना महान था कि पूरा देश उन्हें याद कर रहा है.

मध्यमवर्गिय परिवार में 13 दिसंबर, 1955 में जन्मे पर्रिकर ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक के रूप में करियर शुरू किया. यहां तक कि आईआईटी बंबई से स्नातक करने के बाद भी वह संघ से जुड़े रहे. सक्रिय राजनीति में पर्रिकर का पदार्पण 1994 में पणजी सीट से बीजेपी टिकट पर चुनाव जीतने के साथ हुआ. वह 2014 से 2017 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट में रक्षा मंत्री रहे.

यह भी पढ़ें
मनोहर पर्रिकर: जब 2013 में मोदी पर आनाकानी थी तब सबसे पहले उन्होंने कहा था, 'मोदी घोषित हों PM उम्मीदवार'

राहुल गांधी ने पर्रिकर को बताया गोवा का सबसे लोकप्रिय बेटा, प्रियंका गांधी ने भी जताया शोक

मनोहर पर्रिकर के निधन पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया शोक

18:00 PM (IST)  •  18 Mar 2019

मनोहर पर्रिकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ. आखिरी यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए.
17:30 PM (IST)  •  18 Mar 2019

मनोहर पर्रिकर की अंतिम यात्रा अब मिरामार पहुंच चुकी है. कुछ देर में पर्रिकर का अंतिम संस्कार होगा.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget