एक्सप्लोरर

GST बिल: जानिए इससे जुड़े जेहन में उठने वाले हर सवाल का जवाब

नई दिल्ली: एक देश एक टैक्स का सपना पूरा होने वाला है. राज्यसभा में जीएसटी बिल पेश होने वाला है. कांग्रेस भी मान गई है इसलिए बिल पास होने में अब अड़चन नहीं है. जीएसटी की सोच तो ये है कि हर चीज देश में एक कीमत पर मिलेगी लेकिन सच तो ये है कि जीएसटी लागू होने से काफी कुछ महंगा भी होने वाला है. जीएसटी बिल के समर्थन सचिन तेंडुलकर ने कहा-एक देश एक टैक्स से देश को फायदा होगा. इस बिल में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स की दर 18 फीसदी रखे जाने की चर्चा है. अगर ऐसा हुआ तो जिन चीजों पर टैक्स की मौजूदा दर 18 फीसदी से ज्यादा है, वो टैक्स का बोझ घटने से सस्ती हो जाएंगी और जिन पर टैक्स 18 फीसदी से कम है, वो टैक्स बढ़ने की वजह से महंगी हो सकती हैं. जीएसटी लागू होने पर किन चीजों के दामों पर क्या असर पड़ सकता है,  इसका एक अनुमान एक हिंदी दैनिक अखबार ने दिया है. इस आकलन के मुताबिक- डिब्बाबंद फूड प्रोडक्ट 12% तक महंगे हो सकते हैं चाय-कॉफी और कई डिब्बाबंद फूड प्रोडक्ट्स पर अभी या तो ड्यूटी नहीं लगती या फिर 4 से 6 फीसदी तक लगती है. अगर इन पर 18 फीसदी जीएसटी लगा तो ये 12 फीसदी तक महंगे हो जाएंगे. कपड़े, रत्न-आभूषण महंगे हो सकते हैं रत्न-आभूषणों पर अभी 3 फीसदी ड्यूटी लगती है, जबकि कपड़ों पर 4-5 फीसदी स्टेट वैट लगता है. जीएसटी के तहत इन पर कम से कम 12 फीसदी टैक्स लगने के आसार हैं, जिससे इनके दाम बढ़ सकते हैं. सभी सेवाएं महंगी होंगी मोबाइल बिल, क्रेडिट कार्ड का बिल और ऐसी तमाम सेवाएं महंगी होने के आसार हैं, क्योंकि इन पर अभी सेस मिलाकर 15 फीसदी टैक्स लागू है. जीएसटी लागू होने पर ये टैक्स 18 फीसदी तक हो सकता है. डिस्काउंट वाले प्रोडक्ट महंगे पड़ेंगे अभी किसी भी सामान पर डिस्काउंट के बाद वाली कीमत पर ही टैक्स लगता है. लेकिन जीएसटी में टैक्स एमआरपी पर लगेगा. इससे डिस्काउंट वाले सामानों के लिए ज्यादा दाम देने पड़ेंगे. अनुमान में कई ऐसी चीजों का जिक्र भी किया गया है जिनके दाम जीएसटी लागू होने पर घट सकते हैं. छोटी कारें या मिनी एसयूवी सस्ती हो सकती हैं इन पर अभी 30 से 44 फीसदी तक टैक्स लगता है. जीएसटी के तहत 18 फीसदी टैक्स लगने पर मिनी एसयूवी 45 हज़ार रुपये तक सस्ती हो सकती है. कंज्यूमर ड्यूरेबल सस्ते हो सकते हैं एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन जैसे सामानों पर अभी 12.5 एक्साइज और 14.5 वैट लगता है. जीएसटी लागू होने पर 18 फीसदी टैक्स लगेगा, जिससे इनके दाम घटेंगे. रेस्तरां का बिल कम होगा अभी रेस्तरां के बिल पर सर्विस टैक्स के अलावा राज्यों में अलग-अलग वैट लगता है. लेकिन जीएसटी के तहत सिर्फ एक ही टैक्स लगेगा. उद्योगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा. क्योंकि जीएसटी लागू होन पर उन्हें करीब 18 तरह के टैक्स नहीं भरने पड़ेंगे. टैक्स भरने की प्रक्रिया भी आसान होगी. FMCG प्रोडक्ट सस्ते हो सकते हैं ऐनालिस्ट विनोद नायर के मुताबिक GST के लागू होने से FMCG कंपनियों पर टैक्स का बोझ 28-30 फीसदी से घटकर 18-20 फीसदी तक हो सकता है. इससे उनके प्रोडक्ट भी सस्ते हो सकते हैं. सिनेमा के टिकट सस्ते होंगे विनोद नायर के मुताबिक जीएसटी लागू होने पर एंटरटेनमेंट टैक्स कम होगा. इससे सिनेमा के टिकट सस्ते होने की उम्मीद की जा सकती है. ये सभी आकलन इस अनुमान पर आधारित हैं कि जीएसटी की दर 18 फीसदी के आसपास होगी. जानकारों की राय में जीएसटी लागू होने के बाद पहले 3 साल तक महंगाई बढ़ने के आसार रहते हैं, लेकिन उसके बाद इसमें राहत मिलने की उम्मीद की जाती है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई

वीडियोज

YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
Embed widget