एक्सप्लोरर

ABP VIP Exit Poll 2019: वायनाड से राहुल गांधी के बड़ी जीत दर्ज करने का अनुमान

ABP Exit Poll LIVE Updates know about VIP Candidates situation in election ABP VIP Exit Poll 2019: वायनाड से राहुल गांधी के बड़ी जीत दर्ज करने का अनुमान

Background

Lok Sabha Election 2019: कल एबीपी न्यूज-नीलसन के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी नीत एनडीए को 542 सीटों में से 277 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. यूपीए के खाते में 130 सीटें और अन्य के खाते में 135 सीटें आती दिख रही हैं. 19 मई को लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है. इस बार के चुनाव में कई वीआईपी कैंडिडेट्स पर सबकी नजरें लगी हुई है जिनमें पीएम मोदी से लेकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी से लेकर अमित शाह के नाम शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश

देश की सबसे चर्चित सीट जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं वो है उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट. इस सीट पर पीएम मोदी का मुकाबला कांग्रेस के अजय राय और गठबंधन की प्रत्याशी शालिनी यादव के साथ है. पूरे देश की निगाहें इस सीट की ओर लगी हुई हैं.

उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मुकाबला है. पिछली बार राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को हरा दिया था, लेकिन हार का अंतर ज्यादा नहीं था इसलिए एकबार फिर इस सीट पर कड़ी टक्कर होने की संभावना है.

यूपी में एक और हाई प्रोफाइल सीट लखनऊ लोकसभा सीट है. इस सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृह मंत्री बीजेपी राजनाथ सिंह का मुकाबला कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम और एसपी-बीएसपी की उम्मीदवार पूनम सिन्हा से है.

इसके अलावा यूपी की कन्नौज सीट पर एसपी की डिंपल यादव का कड़ा मुकाबला बीजेपी के सुब्रत पाठक से हुआ है. इसके अलावा मैनपुरी से एसपी संस्थापक मुलायम सिंह यादव का मुकाबला बीजेपी के प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य से  हुआ है. 

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के भोपाल में कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और बीजेपी की प्रज्ञा सिंह ठाकुर के मुकाबले की इस बार सभी ओर चर्चा है.  प्रज्ञा सिंह ठाकुर के दिए गए बयानों के बाद भोपाल सीट बेहद हॉट सीट हो चली है.

गुजरात

गुजरात में गांधीनगर सीट पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का मुकाबला कांग्रेस के सी जे चावड़ा से हुआ है. ये सीट भी वीआईपी सीटों की श्रेणी में अग्रणी पायदान पर है. 

बिहार

बिहार के बेगूसराय में बीजेपी के गिरिराज सिंह और सीपीआई के कन्हैया कुमार के बीच दिलचस्प मुकाबला है. वहीं महागठबंधन की ओर से तनवीर हसन ताल ठोक रहे हैं. 

दिल्ली
चांदनी चौक से बीजेपी के हर्षवर्धन और पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के गौतम गंभीर की कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से कांटे की टक्कर हुई है. इसके अलावा नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से बीजेपी के हंसराज राज का कड़ा मुकाबला हुआ है. 

राजस्थान
राजस्थान के बीकानेर से बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सामने कांग्रेस नेता मदनगोपाल मेघवाल हैं तो जयपुर ग्रामीण से केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को कांग्रेस की कृष्णा पूनिया टक्कर दे रही हैं.

21:03 PM (IST)  •  20 May 2019

राजस्थान की वीआईपी सीटों को देखें तो जोधपुर में कांग्रेस के वैभव गहलोत को हार का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा बाड़मेर सीट पर कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह को कांटे की टक्कर में जीत मिलने का अनुमान है.
21:01 PM (IST)  •  20 May 2019

पंजाब की वीआईपी सीटों की बात करें तो बठिंडा सीट पर अकाली दल की हरसिमरत कौर को कांटे की टक्कर में हार मिलने का अनुमान है. वहीं पटियाला से कांग्रेस की परणीत कौर के जीतने का अनुमान है.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget