एक्सप्लोरर

SCO Meet: एनएसए डोभाल का चीन के BRI पर निशाना, बोले- INSTC परियोजना भारत के लिए महत्वपूर्ण

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित SCO सदस्य देशों के एनएसए की बैठक की अध्यक्षता की. जिसमें उन्होंने कहा कि आतंकवाद और इसका वित्तपोषण किया जाना अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरा है.

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने बुधवार को चीन के महत्वाकांक्षा को विस्तार देने वाला विवादास्पद बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत के कनेक्टिविटी "प्रमुख प्राथमिकता" है, लेकिन वह सभी के परामर्श से होगा. इसमें पारदर्शिता और कनेक्टिविटी होनी चाहिए. दरअसल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की सुरक्षा परिषद के सचिवों की 18वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे. वे एनएसए की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. बता दें कि भारत इस वर्ष एससीओ की अध्यक्षता कर रहा है.

डोभाल ने इस दौरान कहा कि कनेक्टिविटी भारत के लिए एक प्रमुख प्राथमिकता बनी हुई है. हम इस क्षेत्र में निवेश और कनेक्टिविटी के निर्माण में सहयोग करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी का विस्तार करते हुए, यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि इस तरह की पहल में परामर्श, पारदर्शिता और सभी की सहभागिता हों और सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाए. उनका इशारा चीन के BRI प्रोजेक्ट पर था, जिसके तहत चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) का निर्माण किया जाना है. भारत के लिहाज से यह विवादास्पद है चूंकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से होकर गुजरता है और इसके लिए भारत से कभी सलाह नहीं ली गई.

INSTC भारत, रूस और ईरान की परिकल्पना

डोभाल ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे (INSTC) के हिस्से के रूप में ईरान में चाबहार बंदरगाह परियोजना को भी शामिल करने की मांग की. INSTC, भारत, रूस और ईरान द्वारा 2000 में की गई परिकल्पना है. यह एक मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी परियोजना है जो कि 7,200 किमी की दूरी तय करेगी. भारत पाकिस्तान को दरकिनार करते हुए उस क्षेत्र में अपने रणनीतिक हितों का विस्तार करने के प्रयास कर कर रहा है. इसके लिए ईरान में चाबहार बंदरगाह का विकास कर रहा है. एनएसए डोभाल ने कहा कि भारत INSTC के तहत अपने दायित्वों को पूरा करने और INSTC के ढांचे के भीतर चाबहार बंदरगाह को शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है."

चीन पर फिर से निशाना साधते हुए, एनएसए ने एससीओ चार्टर का जिक्र करते हुए कहा कि चार्टर में सदस्य देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए पारस्परिक सम्मान और उसकी सीमाओं का उल्लंघन, बल प्रयोग नहीं करने या अंतरराष्ट्रीय संबंधों में इसके उपयोग की धमकी नहीं देने और एकतरफा सैन्य श्रेष्ठता दिखाने की मांग नहीं करता है." चीन और पाकिस्तान ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जबकि जबकि अन्य देशों ने व्यक्तिगत रूप से भाग लिया.

'आतंकवाद का कोई भी कृत्य अनुचित है'

एससीओ देशों के लिए आतंकवाद एक बड़ा मुद्दा रहा है. प्रत्येक बैठक में इसकी रोकथाम के लिए चर्चा की जाती है. इस बार भी एनएसए डोभाल ने आतंकवाद और इसके वित्तपोषण के मुद्दे पर सदस्य देशों को संबोधित किया. उन्होंने आतंकवाद सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी निंदा की. उन्होंने इसे वित्तपोषण नहीं करने की अपील की और आतंकवाद को अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरा बताया. उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई भी कृत्य, चाहे उसकी मंशा कुछ भी हो वह अनुचित है.

2001 में हुई थी SCO  की स्थापना

डोभाल ने कहा कि "इसलिए सभी देशों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे आतंकवाद विरोधी सहयोग प्रोटोकॉल में निहित दायित्वों को पूरा करें." उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि एससीओ क्षेत्र वैश्विक सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति का खामियाजा भुगत रहा है. बता दें कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) को 2001 में स्थापित किया गया था. यह एक अंतर-सरकारी संगठन है और इसमें आठ सदस्य देश शामिल हैं जिसमें भारत सहित चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान है. भारत 9 जून 2017 को (SCO) का पूर्ण सदस्य बना था. एससीओ के चार पर्यवेक्षक देश भी हैं जिसमें अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया हैं और इसके अलावा छह संवाद साझेदार हैं - आर्मेनिया, अजरबैजान, कंबोडिया, नेपाल, श्रीलंका और तुर्की हैं. इस साल के अंत में ईरान भी एससीओ का परमानेंट सदस्य बनने की संभावना है. एससीओ की अगली महत्वपूर्ण बैठक विदेश और रक्षा की होगी जो अप्रैल में आयोजित होनी है. उसके बाद मई में नेताओं की बैठक होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget