एक्सप्लोरर

नागरिकता कानून: यूपी के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन में 6 की मौत, आज सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद

यूपी में हिंसा में छह लोगों ने अपनी जान गंवा दी. कानपुर, बहराइच, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़ समेत कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं. यूपी में हिंसक प्रदर्शन में 6 लोगों की जान चली गई. बिजनौर में दो, कानपुर, संभल, फिरोजाबाद और मेरठ में एक-एक शख्स की मौत हुई है. हिंसा की आग यूपी और दिल्ली के बाद गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश तक पहुंच गई है. उत्तर प्रदेश सरकार ने हिंसा की आशंका को देखते हुए आज सभी स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटी बंद रखने के आदेश दिए हैं.

पुलिस का दावा- उपद्रव पर काबू पा लिया गया है यूपी के एडीजी लॉ एंड आर्डर पीवी रामशास्त्री ने कहा, ''यूपी की हिंसा में 6 लोगो की मौत हुई है. पुलिस ने रबर बुलेट और आंसू गोलों का प्रयोग किया है, बलवाइयों ने फायरिंग की जिसमें 6 पुलिसकर्मियों को गोली लगी है. इस पूरे हंगामे में 32 लोग घायल हुए हैं.'' उन्होंने दावा किया कि 60 जिलों में शांति रही है बाकी जिलों में हुए उपद्रव पर काबू पा लिया गया है.

यूपी के कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों में अभूतपूर्व कार्रवाई करते हुए इंटरनेट सेवा अस्थाई तौर पर बंद कर दी गयी है. आदेश के बाद लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, वाराणसी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, बरेली, फिरोजाबाद, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, शामली, संभल, अमरोहा, मऊ, आजमगढ़ और सुल्तानपुर समेत कई बड़े शहरों में मोबाइट इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गयी है. लखनऊ और गाजियाबाद समेत कुछ शहरों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गयी है.

15 जिलों में तनाव का माहौल, पूर्व आईपीएस गिरफ्तार यूपी में करीब 15 से ज्यादा ज़िलों में हिंसा हुई और अभी तनाव का माहौल है. 200 से ज्यादा गिरफ्तियां हो चुकी हैं. वहीं सैकड़ों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. लखनऊ में पूर्व आईजी एसआर दारापुरी को भीड़ को उकसाने के आरोप मे गिरफ्तार किया गया है. पुलिस लगातार लोगों को चिन्हित करने की कोशिश कर रही है. संभव है जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां होंगी. इस पूरे घटनाक्रम पर खुद सीएम योदी आदित्यनाथ नजर रखे हुए हैं.

लखनऊ हिंसा मामले में हुआ बड़ा खुलासा लखनऊ में हुई हिंसा में पुलिस की जाँच में सामने आया है कि क़रीब पांच से सात हज़ार लोग बाहर के शहरों से यहां प्रदर्शन में शामिल होने आए थे. इसके अलावा वर्ग विशेष को भड़काने वाला एक पर्चा भी बांटा गया है. राष्ट्रीय जनवादी मोर्चा की ओर से छापे और बांटे गए इस पर्चे में तमामतथ्यहीन बातें लिखी गई हैं. यह भी कहा गया है कि एनआरसी में सरकार सभी के उँगलियों के निशान और रेटीना समेत सारा ब्यौरा ले लेगी. इसके बाद जब भी सरकार की नीतियों, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी आदि मुद्दों पर आप धरना-प्रदर्शन या विरोध में शामिल होंगे तो ड्रोन कैमरों के ज़रिए आपकी फ़ोटो खींच ली जाएगी. फिर रिकार्ड से मिलान करके कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल की भोटेकोसी नदी में जलप्रलय, देखें बाढ़ से पहले और बाद की तस्वीरें
नेपाल की भोटेकोसी नदी में जलप्रलय, देखें बाढ़ से पहले और बाद की तस्वीरें
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
आ गया 'टॉक्सिक' का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री
'टॉक्सिक' की जान हैं यश, हर सीन में लगे कमाल, आ गया फर्स्ट रिव्यू

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Mogra के घिनौने खेल का अंत, Rajji, Narmada और Dheeraj ने मिलकर पलटा पूरा पासा! #sbs
मौत बनकर आया सैलाब, सब बर्बाद!
कपड़े या सोच...जंग किस पर?
महाप्रलय की दर्दनाक तस्वीरें आईं सामने, तबाही का मंजर देख कांप उठेगी रूह!
Bollywood News: The Vvaan Force of the Forrest जंगल ने सिद्धार्थ को क्यों चुना? टीजर ने छोड़ा बड़ा राज! (26.08.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल की भोटेकोसी नदी में जलप्रलय, देखें बाढ़ से पहले और बाद की तस्वीरें
नेपाल की भोटेकोसी नदी में जलप्रलय, देखें बाढ़ से पहले और बाद की तस्वीरें
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
आ गया 'टॉक्सिक' का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री
'टॉक्सिक' की जान हैं यश, हर सीन में लगे कमाल, आ गया फर्स्ट रिव्यू
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें
‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
नेपाल बाढ़ का भूकंप और चीन कनेक्शन, भारत ने भेजी मदद | बड़ी बातें
नेपाल बाढ़ का भूकंप और चीन कनेक्शन, भारत ने भेजी मदद | बड़ी बातें
'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
Embed widget