एक्सप्लोरर

केरल: पार्टी के यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष मोहम्मद रियाज से होगी CM विजयन की बेटी की शादी

केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन की बेटी वीणा पार्टी के यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष मोहम्मद रियाज से शादी करेंगी. रियाज एक वकील हैं जबकि वीणा एक साफ्टवेयर इंजीनियर हैं.

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा टी. की शादी डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद रियाज से होने जा रही है. बेंगलुरू में खुद की कंपनी चला रही वीणा पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर हैं जबकि छात्र नेता रहे रियाज एक वकील हैं. रियाज ने 2009 लोकसभा चुनाव में कोकीझाड सीट पर किस्मत आज़माई थी, लेकिन वह कांग्रेस प्रत्याशी एमके राघवन के सामने पराजित हो गए थे. रियाज सीपीआई-एम स्टेट कमेटी के सदस्य भी हैं.

15 जून को शादी करेंगे वीणा और रियाज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 40 वर्षीय वीणा और 44 साल के रियाज दोनों ही तलाकशुदा हैं. ऐसे में दोनों की ही यह दूसरी शादी है. पहले पति से वीणा का एक बेटा भी है. वहीं रियाज दो बेटों के पिता हैं. सूत्रों के मुताबिक, बेहद ही साधारण तरीके से आगामी 15 जून को दोनों की शादी होगी.

रियाज और वीणा की शादी एक निजी मामला- डीवाईएफआई नेता

रियाज और वीणा की शादी पर डीवाईएफआई के एक नेता ने कहा, 'रियाज और वीणा दोनों ही करीब पिछले पांच साल से तलाकशुदा हैं. ये दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को जानते हैं. इन दोनों की शादी एक निजी मामला है, इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है.'

कौन हैं मोहम्मद रियाज और वीणा?

मोहम्मद रियाज का जन्म कालीकट में हुआ था. रियाज के पिता पीएम अब्दुल खादर एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी हैं. रियाज ने अपने कॉलेज के दिनों में ही राजनीति में प्रवेश कर लिया था. वह पहले डीवाईएफआई के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव थे. इसके बाद फरवरी 2017 में उन्हें पार्टी का यूथ अध्यक्ष नियुक्त किया गया. रियाज टीवी चैनलों पर अक्सर डिबेट में भाग लेते हुए दिखाई देते हैं. वहीं पेशे से इंजीनियर वीणा टी बेंगलूरू की एक स्टार्ट-अप कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.

यह भी पढ़ें- 

कोरोना वायरस: N-95 मास्क की कीमतों में उछाल, पिछले चार महीनों में 250 प्रतिशत तक बढ़े दाम

कर्नाटकः मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके बेटे को आया धमकी भरा कॉल, राज्यसभा चुनाव को लेकर धमकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget