एक्सप्लोरर

शाहीन बाग में गोली चलाने वाले की आप नेताओं के साथ तस्वीर पर घमासान, बीजेपी और AAP आमने-सामने

गोली चलाने वाले युवक की आप नेताओं के साथ तस्वीर सामने आने पर बीजेपी ने कहा है कि अब केजरीवाल की पार्टी बेनकाब हो गई है.आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इसे बीजेपी की डर्टी पॉलिटिक्स बताया है.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है, शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर पर दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट पर आप ने सवाल उठाए हैं. एक वीडियो ट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी ने कह है कि दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट से 11 घंटे पहले ही मनोज तिवारी को इसके बारे में कैसे पता था. बता दें कि कल दिल्ली पुलिस ने कुछ तस्वीरें जारी करते हुए कहा था कि कपिल गुर्जर आम आदमी पार्टी का सदस्य है.

आम आदमी पार्टी ने मनोज तिवारी के एबीपी न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू का हिस्सा और उसके साथ दिल्ली पुलिस का बयान ट्वीट किया है. इस वीडियो में मनोज तिवारी कह रहे हैं, "वो (कपिल गुर्जर) आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष का बेटा है. मैं आरोप नहीं लगा रहा हूं ये तो रिपोर्ट आ गयी है." इसके बाद दूसरे वीडियो में दिल्ली पुलिस के अधिकारी कह रहे हैं, ''जो फोटोग्राफ दिखा रहे हैं वो इनके फोन में भी है. फोन बरामद कर लिया है. दो दिन की रिमांड ली है और आगे के षडयंत्र का खुलासा करने के लिए जांच जारी है.''

इस वीडियो को ट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी ने लिखा, ''सुबह नौ बजे मनोज तिवारी को रिपोर्ट पता था. शाम सात बजकर 38 मिनट पर आधिकारिक बयान और रिपोर्ट सामने आयी. मनोज तिवारी को इसके बारे में 11 घंटे पहले कैसे पता था.'' आप नेता संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि डीसीपी क्राइम किसके लिए काम कर रहे हैं वो सबको पता है.

केजरीवाल बोले- सब कुछ फेल हो गया है, टुच्चे-टुच्चे स्टंट कर रहे हैं अमित शाह वहीं इस पूरे विवाद पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''इन लोगों ने सबकुछ करके देख लिया लेकिन कुछ नहीं चला इसलिए 48 घंटे पहले दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर गंदी राजनीति कर रहे हैं. इन लोगों ने कल आरोप लगाया कि हमने फायरिंग करवायी है. हमारी औकात है क्या इस तरह से फायरिंग करवाने की ?''

केजरीवाल ने कहा, ''जो शूटर है उसके पिता ने कह दिया है कि मेरा आम आदमी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है. मेरा कहना है कि अगर उसका आम आदमी पार्टी से कोई लिंक होतो उसे दो के बजाए चार साल की सजा दो. अमित शाह जी चुनाव खत्म होने से पहले अब टुच्चे-टुच्चे स्टंट कर रहे हैं. इन लोगों का सब कुछ फेल हो गया है. मुझे दिल्ली जनता पर विश्वास है. हम काम पर चुनाव लड़ रहे हैं, बीजेपी के पास सिर्फ शाहीन बाग मुद्दा है.''

आरोपी के परिवार ने क्या कहा है? आरोपी कपिल गुर्जर के पिता और भाई ने आम आदमी पार्टी (आप) से अपने रिश्तों को सिरे से ख़ारिज किया है. युवक के पिता का दावा है कपिल बैंसला के मोबाइल से मिली तस्वीरें 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान की है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सम्मान करते हुए आप नेता ने ये टोपी उसे गांव में ही पहनाई गई थी. युवक के पिता का कहना है कि वो शुरू से ही बीएसपी से जुड़े हुए थे और बीएसपी से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके है. उन्होंने कहा कि 2012 में तबीयत खराब रहने की वजह से उन्होंने राजनीति छोड़ दी. युवक के पिता का कहना है कि जिस भी पार्टी के नेता उसके यहां आते हैं चाहे वह कांग्रेस, बीजेपी या निर्दलीय हों वह सबका स्वागत करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget