एक्सप्लोरर

आंध्र प्रदेश की विधानसभा ने पास किया 'दिशा बिल', रेप के दोषियों को 21 दिन में होगी फांसी

नए कानून के तहत यौन अपराध के मामलों की जांच दर्ज होने के सात कामकाजी दिन के भीतर पूरी होगी और आरोपपत्र दाखिल किए जाने के 14 कामकाजी दिन के भीतर मुकदमे की सुनवाई पूरी करनी होगी.

अमरावती: आंध्रप्रदेश विधानसभा ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) में संशोधन के लिए शुक्रवार को एक विधेयक पारित कर दिया. इस संशोधन के माध्यम से प्रावधान किया गया है महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों, खास कर यौन अपराधों के मामलों की तेजी से जांच और सुनवाई होगी और दोषी को मौत की सजा दी जा सकेगी.

नए कानून का नाम ‘आंध्र प्रदेश दिशा अधिनियम आपराधिक कानून (आंध्र प्रदेश संशोधन) अधिनियम, 2019 रखा गया है. हाल ही में पड़ोसी राज्य तेलंगाना में एक पशु चिकित्सक से बलात्कार के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया था. यह विधेयक पीड़िता को दी गई श्रद्धांजलि है.

गृह राज्य मंत्री एम सुचरिता ने यह विधेयक विधानसभा में पेश किया, जिसे सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने ‘क्रांतिकारी’ बताया. नए कानून के तहत यौन अपराध के मामलों की जांच दर्ज होने के सात कामकाजी दिन के भीतर पूरी होगी और आरोपपत्र दाखिल किए जाने के 14 कामकाजी दिन के भीतर मुकदमे की सुनवाई पूरी करनी होगी.

नए कानून के तहत दी गयी सजा के खिलाफ अपील का निपटारा छह महीने के भीतर करना होगा. आईपीसी में तीन नयी धाराएं 354 ई, 354 एफ और 354 जी शामिल की जाएंगी. इन धाराओं के तहत क्रमश: महिलाओं के उत्पीड़न, बच्चों के यौन उत्पीड़न और बच्चों पर बढ़ रहे यौन हमले की व्याख्या की गयी है.

विधानसभा ने एक और विधेयक पारित किया जिसके तहत महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष अदालतों का गठन होगा. प्रस्तावित नए कानून के जरिए महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की तेजी से सुनवाई के लिए प्रत्येक जिले में एक या अधिक विशेष अदालतों का गठन हो सकेगा. इन अपराधों की जांच के लिए उपाधीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम बनाने का भी अधिकार होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget