एक्सप्लोरर
सिर्फ इस एक फूड से कम ऑक्सीजन में भी खिलाड़ी कर सकते हैं अच्छा प्रदर्शन!

नईदिल्लीः अक्सर लोग जानना चाहते हैं कि खिलाड़ी फिट रहने के लिए क्या खाते है? आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे फूड के बारे में जिससे आप जान पाएंगे कि आखिर खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन में ये फूड कितना फायदेमंद है. पालक के बारे में तो आपने सुना ही होगा. जी हां, हम बात कर रहे हैं नाइट्रेट से भरपूर, हरीपत्तेदार सब्जी पालक के बारे में. पालक इंसान केशरीर में काम करने में बेहद अहम भूमिका निभाता है, खासकर मेहनत वाले कामों को करने के दौरान. हाल ही में एक रिसर्च भी की गई जिसमें पाया गया कि कम ऑक्सीजन वाले माहौल में थोड़ी देर के अंदर अधिक तीव्रता के साथ व्यायाम करने के दौरान यदि नाइट्रेट लिया जाए तो खेलों में प्रदर्शन को सुधार देता है. बेल्जियम के ल्यूवेन विश्वविद्यालय से अनुसंधानकर्ताओं की एक टीम ने 27 प्रतिभागियों पर यह अध्ययन किया. प्रतिभागियों को कम समय में तेज गतिविधियों से पहले कॉम्प्लिमेंट्री नाइट्रेट फूड के रूप में दिया गया. इन गतिविधियों में प्रतिभागियों से सप्ताह में तीन बार तेज गति से साइकिलिंग करवाई गई. इसके अलावा उन्हें सामान्य ऑक्सीजन स्तर वाले माहौल और कम ऑक्सीजन स्तर वाले माहौल में यह गतिविधियां करवाकर मूल्यांकन किया गया. पांच सप्ताह बाद देखा गया कि कम ऑक्सीजन वाले माहौल में नाइट्रेट के सेवन से प्रतिभागियों की मांसपेशियों में बदलाव आ गया. ल्यूवेन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पीटर हेस्पेल ने कहा कि बेशक, यह ऐसा पहला अध्ययन है, जिसमें यह निकलकर आया है कि सिंपल कॉम्प्लिमेंट्री पोषक तत्व लेते हुए अभ्यास करने से मांसपेशियों में बदलाव आ सकता है." खिलाड़ियों को कई बार कम ऑक्सीजन में कठिन मेहनत वाले अभ्यास करने होते हैं और इस स्थिति में बेहतर प्रदर्शन के लिए और ऊर्जा बनाए रखने के लिए फाइबर मांसपेशियां मददगार होती हैं. यह अध्ययन शोध-पत्रिका 'फ्रंटियर्स इन साइकोलॉजी' के ताजा अंक में प्रकाशित हुआ है.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
विश्व
दिल्ली NCR
बॉलीवुड























