एक्सप्लोरर

ब्लड डोनेशन के बारे में ये सच्चाई जान आप भी रह जाएंगे दंग...!

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल केवल 90 लाख यूनिट रक्त एकत्र किया जाता है, जबकि जरूरत 120 लाख यूनिट की पड़ती है. दिल्ली-एनसीआर में एक लाख यूनिट की कमी हर साल पाई जाती है. रक्तदान करने से लोग भले ही घबराते हों, लेकिन सच तो यह है कि साल में एक बार रक्तदान करना फायदेमंद है. हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और आईएमए के मानद सचिव पद्मश्री डॉ. के.के. अग्रवाल का कहना है कि रक्तदान के प्रति कई तरह की भ्रांतियां हैं, इसलिए लोग रक्तदान करने से कतराते हैं. उन्होंने कहा, "रक्तदान से हमारी सेहत को होने वाले लाभ और इसके जरिए कई जान बचाने के बारे में जागरूकता फैलानी जानी चाहिए. आम भ्रांति है कि रक्तदान करने से लोग बीमार पड़ जाते हैं, शरीर में खून की कमी हो जाती है, उम्र बढ़ने के साथ शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, जबकि रक्तदान सुरक्षित, फायदेमंद होता है और सभी सेहतमंद लोगों को साल में एक बार जरूर रक्तदान करना चाहिए." कुछ भ्रांतियां और तथ्य : भ्रांति : रक्तदान करने से दर्द होता है. तथ्य : एक सुई चुभने से ज्यादा दर्द नहीं होता. भ्रांति : रक्तदान करने से एचआईवी और अन्य संक्रमण हो जाता है. तथ्य : प्रत्येक रक्तदान कर्ता से रक्त लेने का एक स्पष्ट तरीका होता है. सभी स्तरों पर स्र्टेलिटी अपनाई जाती है. प्रत्येक व्यक्ति के लिए अलग साफ-सुथरी नई सुई का प्रयोग किया जाता है और प्रयोग के बाद उसे सही तरीके से नष्ट किया जाता है. साफ सुथरे औजार और तकनीक प्रयोग करने से संक्रमण होने का खतरा बेहद कम हो जाता है. भ्रांति : रक्तदान करने से शरीर कमजोर हो जाता है. तथ्य : एक सेहतमंद व्यक्ति साल में तीन महीने के अंतराल में चार बार रक्तदान कर सकता है. भ्रांति : रक्तदान करने में बहुत वक्त लग जाता है. तथ्य : एक बार रक्त देने में एक घंटे से ज्यादा समय नहीं लगता. भ्रांति : बार-बार रक्तदान करने से शरीर में आयरन की कमी हो जाती है. तथ्य : नहीं, एक सेहतमंद व्यक्ति जिसकी खानपान की आदतें अच्छी हों, वह नियमित अंतराल के बाद रक्तदान कर सकता है और इससे आयरन की कमी नहीं होती. भ्रांति : रक्तदान करने पर आगे चलकर शरीर में रक्त की कमी हो जाएगी. तथ्य : एक बार रक्तदान करने में 350 से 450 ग्राम रक्त लिया जाता है. शरीर में इतना रक्त होता है कि बिना किसी समस्या के दिया जा सकता है. रक्तदान के बाद शरीर अपने आप नया रक्त बना देता है. भ्रांति : रक्तदान के लिए उम्र की बंदिश होती है. तथ्य : 18 से 60 साल का कोई भी व्यक्ति जो स्वस्थ व तंदुरुस्त है, वह रक्तदान कर सकता है. भ्रांति : मोटे लोगों में ज्यादा रक्त होता है और वे ज्यादा रक्तदान कर सकते हैं. तथ्य : ज्यादा वजन बल्कि लोगों को अस्वस्थ बना देता है, उनमें ज्यादा रक्त नहीं होता. भ्रांति : रक्तदान करने से सेहत कमजोर हो जाती है. तथ्य : अगर आप रक्तदान से पहले सेहतमंद हैं तो एक-दो दिन में सामान्य हो जाते हैं. रक्तदान के बाद थोड़ी देर के लिए आराम करें. आवश्यक मात्रा में तरल पदार्थ लेने से कम हुई मात्रा कुछ ही घंटों में पूरी हो जाती है. रक्तदान के बाद शरीर में तेजी से नई रक्त कोशिकाएं बनाती हैं. सभी लाल रक्तकण तीन-चार दिनों में और सफेद रक्तकण तीन-चार सप्ताह में बन जाते हैं. भ्रांति : रक्तदान के बाद शारीरिक गतिविधियों और खेलकूद में भाग नहीं ले सकते. तथ्य : रक्तदान का शारीरिक गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ता. भ्रांति : जब जरूरत हो, रक्त बनाया जा सकता है. तथ्य : रक्त ऐसी चीज नहीं है कि बनाया जा सके. यह केवल स्वस्थ व्यक्ति से ही प्राप्त किया जा सकता है. भ्रांति : रक्तदान करते समय धर्म और जाति का ध्यान रखना चाहिए. तथ्य : जाति और धर्म रक्तदान करने का मापदंड नहीं होते. केवल रक्त की किस्म और ग्रुप अहम होते हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
Embed widget