एक्सप्लोरर

दिल्ली में दमा, राइनाइटिस के मामले बढ़े

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एलर्जी से होनेवाली बीमारी अस्थमा और राइनाइटिस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. एक सर्वे के मुताबिक, दिल्ली की कुल वयस्क आबादी में अस्थमा और राइनाइटिस की मौजूदा उपस्थिति क्रमश: 11.03 प्रतिशत और 11.69 प्रतिशत है. विशेषज्ञों का कहना है दिल्ली में इन एलर्जिक बीमारियों में हो रही भयावह बढ़ोतरी को त्वरित व नियमित इलाज से ही रोका जा सकता है. पिछले दो दशकों से इन एलर्जिक बीमारियों में बेतहाशा वृद्धि हुई है और खासतौर से वयस्क आबादी इसकी चपेट में आई है. इंडियन कॉलेज ऑफ एलर्जी अस्थमा एंड इम्युनोलॉजी (आइसीएएआइ) के आधिकारिक प्रकाशन इंडियन जे एलर्जी अस्थमा इम्युनॉल के अध्ययन के अनुसार सामने आया है कि ब्रोंकियल अस्थमा और एलर्जिक राइनाइटिस (एआर) का प्रमुख कारण एटोपी का सकारात्मक पारिवारिक इतिहास, रहने के प्रकार, धूम्रपान की आदतें हैं. पोस्टग्रैजुएट मेडिसिन के जर्नल में अध्ययन के अनुसार, अत्यधिक भीड़, क्रॉस-वेंटिलेशन का अभाव, धूल/धुएं, तंबाकू खाना, धूम्रपान करना, एलर्जिक रोगों का पारिवारिक इतिहास और क्लिनिकल एलर्जी राइनाइटिस के प्रमुख कारणों में से एक है. दिल्ली में 11 प्रतिशत से अधिक आबादी में एलर्जिक राइनाइटिस की शिकायत मिलती है. शहर में एलर्जिक रोगों की व्यापकता पिछले दो दशकों में बढ़ी है. इस अवधि में हर दो में एक व्यक्ति में पर्यावरण संबंधित किसी-न-किसी आम कारण से एलर्जी पाई गई है. गौरतलब है कि भारतीय उपमहाद्वीप में सभी प्रकार की एलर्जी में एआर का अनुपात 55 प्रतिशत है जिससे 10 करोड़ लोग प्रभावित हैं. 45 प्रतिशत मामलों में इसके सबसे आम कारण धूल के कण होते हैं. एलर्जिक राइनाइटिस से ग्रसित लोगों के लिए वसंत सबसे मुश्किल मौसम होता है जब उनकी समस्या और अधिक बढ़ जाती है. एलर्जी से त्वचा, आंख और नाक जैसे शरीर के विभिन्न अंग प्रभावित हो सकते हैं. नाक पर असर होने से बार-बार छींक नाक में खुजली, नाक बहना, बंद होना और आंख से पानी निकलने जैसे लक्षण उभरते हैं. ये सारे एलर्जिक राइनाइटिस के लक्षण हैं जो अलग-अलग व्यक्ति में अलग-अलग रूप में परिलक्षित होते हैं. हालांकि 'राइनाइटिस' का अभिप्राय केवल नाक संबंधी लक्षणों से है, लेकिन फिर भी अनेक रोगियों में आंख, गले और कान की समस्या भी हो सकती है. इसके अलावा नींद बाधित हो सकती है, इसलिए लक्षणों के संपूर्ण स्वरूप पर विचार करना जरूरी है. दिल्ली के शालीमार बाग स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में पल्मोनोलॉजी के निदेशक डॉ. (ब्रिगेडियर) अशोक राजपूत के अनुसार, एलर्जिक राइनाइटिस (एआर) सांस संबंधी एक गंभीर उत्तेजक रोग है और दुनिया भर में एक तिहाई आबादी इससे पीड़ित है. भारत में लाखों लोगों में एलर्जिक राइनाइटिस पाया गया है. इसके बावजूद बीमारी की समझ और उचित इलाज की कमी है. उन्होंने बताया कि लोग अपने मन से सर्दी की दवाएं खरीद कर खा लेते हैं, जिससे कोई फायदा नहीं होता. असल में दवाओं के साइड इफेक्ट से स्थिति और बिगड़ जाती है. उन्होंने कहा, "वसंत के मौसम में वातावरण में परागकणों के बढ़ने से लोगों को और मुश्किलें होती है जिससे बार-बार छींक आने और आंखों में लाली, खुजली एवं पानी की शिकायत बढ़ जाती है." सर गंगाराम हॉस्पिटल के डॉ. नीरज जैन का कहना है कि एआर का मामला केवल बच्चों में ही नहीं, बल्कि वयस्कों में भी बढ़ रहा है. किशोरावस्था में इसका हमला सबसे तेज होता है. 80 प्रतिशत मामलों में एआर की शुरुआत 20 वर्ष की आयु के पहले और किशोरावस्था में सबसे तेज होती है. गौरतलब है कि बचपन में लड़कियों की अपेक्षा लड़कों में इसकी संवेदनशीलता अधिक होती है, लेकिन वयस्क आयु में इसका अनुपात एक समान देखा गया है. हालांकि एआर की घटना उम्र बढ़ने के साथ घटती जाती है, फिर भी अधिक उम्र वाले वयस्कों में भी यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget