एक्सप्लोरर

सावधान! भारत को इस नई बीमारी 'जापानी इंफेलाइटिस' से है बड़ा खतरा

नईदिल्लीः जुलाई 2016 में मणिपुर में डर की लहर फैल गई थी जब एक चार साल की लड़की जापानी इंफेलाइटिस के कारण तेज बुखार और बेहोशी की हालत में कई दिनों तक रहने के बाद चल बसी थी. यह राज्य में साल 2010 के बाद क्लेक्स मच्छर के काटने से होने वाले मस्तिष्क ज्वर से होनेवाली मौत की पहली घटना थी. कुछ ही दिनों बाद इस बीमारी से एक दूसरे वयस्क मरीज की मौत हो गई. लगातार दो मौतों के कारण कोहराम मच गया और चूड़ाचंद्रपुर जिले के सभी स्कूल जुलाई अंत तक के लिए बंद कर दिए गए साथ ही संसद तक यह मुद्दा पहुंच गया और वहां इस पर बहस हुई. जेई (जापानी इंफेलाइटिस) एशिया में मस्तिष्क ज्वर का प्रमुख कारण है. हालांकि इस बुखार के कम तीव्र मामलों में किसी अन्य बुखार की तरह की सिरदर्द होता है. लेकिन इसका प्रभाव बढ़ने पर मरीज बेहोश हो जाता है, गरदन की अकड़न, कांपना, लकवा जैसी परेशानियां भी पैदा हो जाती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक इस बीमारी में 20 से 30 फीसदी मरीज अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं. यहां तक कि इस बीमारी के इलाज के बावजूद तंत्रिका तंत्र स्थायी रूप से खराब हो जाता है. इसका असर सबसे अधिक बच्चों में देखने को मिलता है और करीब 30 से 50 फीसदी बच्चे बीमारी के उबरने के बाद चलने-फिरने में परेशानी होती है और वे संज्ञानात्मक विकलांगता से पीड़ित हो जाते हैं. जेई बीमारी विषमय वायरस से पैदा होता है. मणिपुर के बाद साल 2012 में लगभग दो दशक बाद उड़ीसा में यह वायरस लौट आया और करीब 272 लोग इसके शिकार बने, जिनमें से 24 लोगों की मौत हो गई. राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी) के निदेशक ए.सी. धारीवाल का कहना है, "जेई का वायरस मुख्य रूप से धान के खेतों में पनपता है या फिर ये नए ठिकाने भी ढूंढ़ लेते हैं. इस प्रजाति के कई उपसमूह यमुना नदी के आसपास भी पनपते हैं, जहां वे लोगों को अपना शिकार बनाते हैं." मार्च 2016 में इंडियास्पेंड ने राष्ट्रीय वेक्टरजनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के बजट में 3 फीसदी की कटौती करने की खबर दी थी. इस कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जेई, कालाजार और फीलपांव रोग के निदान पर खर्च किया जाता है. साल 2011-12 में जहां इस कार्यक्रम पर 482 करोड़ रुपये खर्च किए गए वहीं, साल 2015-16 में इसके बजट में कटौती कर इस मद में 463 करोड़ आवंटित किए गए. बाद में इस बीमारी से मरनेवालों की संख्या में 210 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 181 लोगों की मौत हुई. यह बीमारी पहली बार जापान में 1871 में सामने आई थी, इसीलिए इसका नाम जापानी इंफेलाइटिस रखा गया है. पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहायक एसोसिएट प्रोफेसर तथा कम्यूनिकेवल डिजिज के सीनियर हेल्थ स्पेशलिस्ट व शोध प्रमुक मनीष कक्कड़ का कहना है, "हमने अनुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश के जिले कुशीनगर में इस बीमारी के 626 मामले 2012 में सामने आए, जिसमें राज्य सरकार ने 139 मामलों की पुष्टि की." वही, 2011 में एक अध्ययन में विश्व स्वास्थ्य संगठन को मिली जानकारी के मुताबिक दुनिया भर में जेई के मामलों में 10 गुणा की बढ़ोतरी देखी गई थी. 2012 के एक अध्ययन के मुताबिक, यह रोग बच्चों में ज्यादा पाया जाता है और 3 से 15 साल के उम्र के बच्चों को यह बीमारी होने की संभावना 5 से 10 गुना ज्यादा होती है. इस बीमारी से बचने में टीकाकरण काफी प्रभावी है. उत्तर प्रदेश सरकार ने 2006 में प्रभावित क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान चलाया था. वही, असम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में प्रभावित क्षेत्रों में वयस्कों में भी टीकाकण अभियान चलाया गया.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget