एक्सप्लोरर

डायबिटीज है तो टहलने से ज्यादा चलाएं साइकिल

स्वस्थ रहने के लिए हमें शारीरिक रूप से सक्रिय रहना होता है. साइकिल चलाना एक सक्रिय, लो-इंपैक्ट व्यायाम है, जिसका आनंद सभी उम्र के लोग ले सकते हैं और यह टाइप-2 मधुमेह पीड़ितों के लिए टहलने से भी ज्यादा बेहतर व्यायाम है. फायरफोक्स बाइक्स ने एक बयान में कहा कि काम पर या मार्केट जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करके आप अपनी दिनचर्या में इस व्यायाम को शामिल कर सकते हैं. क्योंकि नियमित शारीरिक गतिविधियों से आपको गंभीर बीमारियां जैसे मोटापा, दिल के रोग, कैंसर, मानसिक बीमारी, मधुमेह व अर्थराइटिस से सुरक्षा में मदद मिल सकती है. एक अनुमान के मुताबिक एक अरब लोग प्रतिदिन आवागमन, आनंद या खेल के लिए साइकिल चलाते हैं. फायरफोक्स बाइक्स के सीईओ शिव इंदर सिंह का कहना है, "एक अध्ययन के मुताबिक भारत में काम पर जाने या काम के लिए साइकिल का इस्तेमाल करने वाले लोगों में मोटापा और मधुमेह या उच्च रक्तचाप का खतरा कम होता है." उन्होंने आगे कहा, "बाइक की सवारी करना टॉनिंग या मसल्स बनाने के लिए बहुत अच्छा है, खासतौर पर शरीर के निचले हिस्से में, आपके काल्व, आपकी थाई और आपके पीछे के हिस्से में इससे लाभ होता है. यह एक्सरसाइज का बहुत अच्छा लो-इंपैक्ट मोड भी है, उन लोगों के लिए जिन्हें ज्वाइंट की समस्या है. नियमित साइकल चलाना स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरूरी है." साइक्लिंग मुख्यत: एरोबिक गतिविधि है जिससे हृदय, रक्त कोशिकाओं और फेफड़ों का वर्कआउट होता है. इससे पूरे शरीर का फिटनेस लेवल सुधरता है. बड़े पैमाने पर किए गए शोध में पाया गया है कि जो लोग प्रति दिन 30 मिनट से ज्यादा साइकिल चलाते हैं, उन्हें मधुमेह होने का खतरा 40 प्रतिशत तक कम होता है. रोज आधे घंटे साइकिल चलाने से एक सप्ताह में 1,000 कैलोरी जलाया जा सकता है जिससे रक्त शर्करा नियंत्रित रहेगी और कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति अधिक प्रतिक्रियाशील रहेंगी. अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह फेडरेशन (आईडीएफ) के अनुसार विश्व में 41.5 करोड़ लोगों को मधुमेह है और दक्षिण-पूर्व एशिया में 7.8 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित हैं. साल 2040 तक यह आंकड़ा 14 करोड़ होने का अनुमान लगाया गया है. साल 2015 में भारत में मधुमेह के 6.91 करोड़ मामले थे. साल 2012 में इस बीमारी के कारण भारत में 15 लाख लोगों की जान चली गई और यह आंकड़ा बढ़ रहा है. आईडीएफ ने यह संकेत देकर भारत के लिए खतरे की घंटी बजा दी है कि करीब 52 फीसदी भारतीय लोगों को यह नहीं पता कि वे हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हैं. वर्तमान में भारत में 6.2 करोड़ मधुमेह पीड़ित हैं और एक साल में इस आंकड़े में 20 लाख का इजाफा हुआ है. अनुमान के मुताबिक साल 2030 तक भारत में मधुमेह के मामलों की संख्या 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी. भारत के नजदीकी पड़ोसियों की बात की जाए तो मधुमेह के मामले में चीन को छोड़कर भारत सबसे आगे है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget