एक्सप्लोरर

धूम्रपान छोड़ने वाले शराब भी कम पीने लगते हैं

एक शोध में पता चला है कि धूम्रपान छोड़ने वालों या छोड़ने की कोशिश करने वालों को एक अतिरिक्त 'बोनस' मिलता है. वह है, शराब कम पीना. यह नतीजा एक शोध से सामने आया है. इसमें कहा गया है कि धूम्रपान छोड़ने की कोशिश करने वाले धूम्रपान करने वाले लोगों की तुलना में कम शराब पीते हैं. इंग्लैंड में हुए इस शोध में पाया गया कि जिन लोगों ने एक हफ्ते पहले धूम्रपान छोड़ने की कोशिश की, उनके बारे में पाया गया कि वे नियमित तौर पर धूम्रपान करने वालों की तुलना में कम शराब पीते हैं. शोध का नेतृत्व करने वाले यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के जेमी ब्राउन ने बताया कि शोध में प्राप्त जानकारी सामान्य धारणा से अलग है. यह माना जाता है कि धूम्रपान छोड़ने के बाद लोग 'नशे की भरपाई के लिए' ज्यादा शराब पीते हैं, लेकिन शोध में इससे बिल्कुल अलग बात सामने आई है. उन्होंने कहा कि कम पीने की एक वजह ऐसे लोगों को मिलने वाली यह सलाह भी हो सकती है कि ऐसा नहीं करने से समस्या फिर से पहली जैसी स्थिति में आ सकती है. यह शोध मार्च 2014 से सितंबर 2015 के बीच किया गया था. 31,878 लोगों पर किए गए इस शोध में 6,287 लोगों को धूम्रपान का आदी पाया गया था. इनमें से 144 लोगों ने शोध शुरू होने के एक सप्ताह पहले धूम्रपान छोड़ने की कोशिश शुरू की थी. अनुमान के आधार पर शोध में बताया गया है कि हो सकता है कि धूम्रपान छोड़ने के फैसले के बाद लोग कम शराब इसलिए लेते हों ताकी समस्या (धूम्रपान) फिर से सिर न उठा ले. ऐसा भी हो सकता है कि जो लोग शराब पीना कम कर रहे हों, वे धूम्रपान छोड़ना चाह रहे हों. ब्राउन ने बीएमसी पब्लिक हेल्थ जरनल में प्रकाशित अपने लेख में लिखा कि धूम्रपान छोड़ने और कम शराब पीने के बीच के संबंध का कारण जानने के लिए और शोध करने की जरूरत है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget