एक्सप्लोरर

बचपन का 'शौक' अब जवानी में दूर करेगा टेंशन!

कौन कहता है कि रंग भरने वाली चित्रों से सजी-धजी किताबें केवल बच्चों के लिए होती हैं, इस मौसम पेंगुइन और एलिफ जैसे प्रकाशन गृहों ने इस मिथक को तोड़ते हुए वयस्कों की नीरस दिनचर्या में रंग भरने की कोशिश की है. 'द मिस्टिकल वर्ल्ड' की लेखिका सुजया बत्रा ने बताया, "हम बहुत ही भाग-दौड़ वाली जिंदगी जी रहे हैं और ऐसे में लगभग हर कोई तनाव के उच्च स्तर का अनुभव करता है. रंगों से भरे हुए इस सरल कार्य के माध्यम से वयस्क अपने बचपन की उस दुनिया में पहुंच जाते हैं, जहां फिक्र नाम की कोई चीज नहीं होती." अपनी किताब के बारे में उन्होंने बताया कि यह रंग भरने वाली किताब वयस्कों के लिए है. जो लेबनानी मूल के अमेरिकी लेखक खलील जिब्रान की किताब 'द प्रॉफेट' से प्रेरित और फूलों, चिड़ियों और कई चित्रों पर आधारित है. सुजया ने बताया, "आज किशोरों से बुजुर्गों तक कई लोग ऐसी किताबें खरीद रहे हैं. युवा वयस्कों में यह तनाव से निपटने के एक तरीके के रूप में प्रचलित है, तो वहीं चिकित्सक बुजुर्गो को हाथों को सक्रिय रखने व एकाग्रता बढ़ाने के लिए इनके इस्तेमाल की सलाह हे रहे हैं. चिकित्सक सभी उम्र के लोगों को तनाव कम करने के लिए रंगों के संपर्क में रहने की सलाह दे रहे हैं." पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के सहयोगी प्रकाशक उदयन मित्रा ने बताया, "वयस्कों के लिए रंग भरने वाली किताबें तनाव को कम करने वाली मानी जाती हैं जो हमें ध्यान केंद्रित करने में मदद करती हैं और हमारी रचनात्मकता को एक स्वतंत्रता दिशा देती हैं." उन्होंने कहा, "यह किताबें वयस्कों में खुशी, उत्साह और रचनात्मकता का दोबारा संचार करती हैं, साथ ही अधिक सुकून का अनुभव भी कराती हैं."

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget