सुबह में मेडिटेशन करने से शरीर को गजब के फायदे मिलते हैं. यह दिन की शुरुआत करने के लिए बहुत ही फायदेमंद है. कुछ ही मिनट का मेडिटेशन आपके तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता है.
इतना ही नहीं मेडिटेशन करने से आपकी चिंता तो कम होगी ही साथ ही यह आपको बेहतर डिसीजन मेकर भी बनाने में मदद करता है.
टेंशन को कम करने में करता है मदद: मेडिटेशन खुद से जुड़ने का एक अलग ही अनुभव और प्रयास है. मेडिटेशन आपके पैरासिम्पेथेटिक नेटवर्क को उत्तेजित करता है, जो आपके हार्ट बीट को कंट्रोल करता है और सांस लेने में सुधार लाता है.
फोकस करने में करता है मदद: मेडिटेशन आपको अपने विचारों को बेहतर तरीके से कॉन्सेंट्रेट करने में मदद करता है. इससे आप पूरे दिन काम पर फोकस कर पाएंगे साथ ही यह आपको अच्छे विचारों को चुनने और खराब विचारों को इग्नोर करने में मदद करता है.
मूड को करता है बूस्ट: मेडिटेशन आपके मूड को कंट्रोल करने में मदद करता है क्योंकि यह फील गुड हार्मोन के स्राव को भी बढ़ावा देने में मदद करता है.
प्रोडक्टिव बनाने में करता है मदद: यदि आपको दिनभर में बहुत काम है तो आप सुबह मेडिटेशन करें इससे आपको सभी कामों में कॉन्सट्रेंट करने में मदद तो मिलेगी ही साथ ही यह काफी फलदायी भी होगा.
हेल्थ में मिलता है सुधार: मेडिटेशन आपके इम्यून सिस्टम के लिए काफी अच्छा है. यह आपको मौसमी संक्रमणों के साथ ही शरीर में किसी भी प्रकार के दर्द को होने से रोकता है. यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा है.
संजय बांगर की बेटी अनाया ने कराई जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानिए क्या होती है यह प्रक्रिया?
अपनी व्रत की थाली को ऐसे बनाएं हेल्दी, नहीं तो ज्यादा कैलोरी के चक्कर में बढ़ जाएगा वजन
सोशल मीडिया पर छाया कैस्टर ऑयल बेली पैच ट्रेंड, जानिए क्या सच में देता है फायदा?
मां बनने से पहले ही शुरू हो रही तैयारी, जानिए Trimester Zero क्यों बन रहा है ट्रेंड?
फैटी लिवर को जड़ से खत्म कर देगी आपकी ये 5 आदतें! एकदम आसान है इन्हें करना
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात