एक्सप्लोरर

Corona के दौर में इन चीजों का सेवन कर बढ़ा सकते हैं इम्यूनिटी

कोरोना वायरस के संक्रमण से खुद को बचाए रखने के लिए मजबूत इम्यूनिटी का होना जरूरी है. तमाम लोग अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए अलग-अलग उपाय अपना रहे हैं.

नई दिल्लीः कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है. लाखों लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. एक्सपर्ट्स लोगों को अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने की सलाह दे रहे हैं, ताकि कोरोना से मुकाबला किया जा सके. कोरोना के इस मुश्किल वक्त में इम्यूनिटी को बनाए रखना और शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है. शरीर को एक निश्चित मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है जो शरीर के सभी अंगों के सामान्य रूप से कार्य करने के लिए आवश्यक है. यह सभी कोशिकाओं तक पोषक तत्वों को पहुंचाता है और शरीर के ऑक्सीजन लेवल को बनाए रखता है. चलिए कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जान लेते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं. 

हल्दी वाला दूध
हम सभी जानते हैं कि हल्दी इम्यूनिटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई जाती है. खाना पकाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं. अगर आप हर दिन सुबह-शाम या दिन में एक बार एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर पीएंगे, तो आपके लिए काफी फायदेमंद होगा. 

सेब का सिरका
सेब के सिरके में प्रोटीन और अन्य कई पोषक तत्व होते हैं, जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है. रोजाना 1-2 बड़े चम्मच इसका सेवन करने से आपको वजन कम करने, पाचन में सुधार करने, फैट कम करने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा यह ब्लड शुगर के लेवल और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है और रक्त ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है. कोरोना काल में इसका सेवन आपकी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकता है.

ग्रीन टी
ग्रीन टी के कई फायदों के बारे में आपने अब तक सुना होगा. आमतौर पर यह फैट को बर्न करने में मददगार साबित होती है. इसका सेवन स्ट्रोक के खतरे को कम करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करता है. अगर आप हर दिन ग्रीन टी पीएंगे, तो यह आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार साबित होगी.

सौंफ, दालचीनी और अजवाइन 
सौंफ एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, जो पेट दर्द, कब्ज और दस्त से राहत दिलाने में मदद करती है. इसका अजवायन के साथ मेल मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में मदद करता है और एसिडिटी में राहत प्रदान कर सकता है. वहीं, दालचीनी की चाय एंटीऑक्सिडेंट से भरी होती है और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है. अगर आप इन तीनों चीजों का सेवन प्रतिदिन करेंगे, तो आपकी इम्यूनिटी बेहतर होगी.

गर्म पानी और गर्म पानी
नींबू विटामिन सी का भंडार है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है. नींबू एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को शुद्ध करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में आप गर्म पानी में नींबू निचोड़कर पीएंगे, तो बेहतर होगा. आप इस बारे में अपने एक्सपर्ट से भी सलाह ले सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः कोरोना काल में मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना है बेहद जरूरी, जानिए महत्वपूर्ण टिप्स

Health Live

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget