By: ABP Live | Updated at : 01 Aug 2022 09:09 AM (IST)
मृणाल ठाकुर
Mrunal Thakur Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) का जन्मदिन है. मृणाल अपना 30वां बर्थडे (Mrunal Thakur Birthday) सेलिब्रेट कर रही हैं. सुबह से ही उनके चाहने वालों के बधाईओं का सिलसिला जारी है. मृणाल ठाकुर का नाम आज बी टाउन की जानी मानी एक्ट्रेस में शामिल है. लेकिन टीवी से अपना सफर शुरू कर यहां तक पहुंचना उनके लिए कोई आसान नहीं था. आज हम आपको उनके बर्थडे पर मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur Movies) के टीवी से फिल्मी सफर के बारे में बता रहे हैं.
मृणाल ठाकुर का जन्म 1 अगस्त 1992 में महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था. एक्ट्रेस ने मुंबई के किशनचिंद चेल्लाराम कॉलेज से मास मीडिया की पढ़ाई की हुई है. वहीं अपने करियर की बात करे तो मृणाल ठाकुर ने साल 2012 में सीरियल 'मुझसे कुछ कहती....ये खामोशियां' से एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था. इसके बाद भी मृणाल कई टीवी सीरियल्स में नजर आईं लेकिन कुछ खास पहचान नहीं बना पाईं.
इसके बाद मृणाल फेमस टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में नजर आईं. कुमकुम भाग्य में मृणाल ने लीड एक्ट्रेस सृति झा की छोटी बहन बुलबुल का किरदार निभाया. बुलबुल के किरदार में मृणाल ने घर-घर में अपनी खास पहचान बना ली. इसके बाद एक्ट्रेस साल 2016 में शरद चंद्र त्रिपाठी संग नच बलिए का भी हिस्सा रहीं.
मृणाल लगातार अपने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करती रहीं और फिर एक दिन साल 2018 में उन्होंने इंडो अमेरिकन फिल्म 'लव सोनिया' साइन किया. जिसमें उनके किरदार को काफी सराहा गया. इसके बाद साल 2019 में मृणाल जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस में नजर आई. 'बाटला हाउस' के बाद एक के बाद एक मृणाल को फिल्मों के ऑफर मिलने लगे.
इसके बाद मृणाल ठाकुर साल 2020 में घोस्ट स्टोरी, साल 2021 में तूफान और हाल ही में मृणाल ने शाहिद कपूर के साथ 'जर्सी' में लीड किरदार में नजर आई है. वही उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो मृणाल ठाकुर जल्द ही साउथ फिल्म 'सीता रामम' में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा ही मृणाल हुमा कुरैशी संग फिल्म 'पूजा मेरी जान' में भी नजर आने वाली हैं.
Liger Promotion: विजय देवरकोंडा को देख फीमेल फैन हुई बेहोश, बीच में रोकना पड़ा फिल्म का प्रमोशन
सोनारिका भदौरिया ने महाअष्टमी पर दिखाई बेटी की पहली झलक, फोटोज शेयर कर लिखा, 'हमारी छोटी सी मैया'
नीता अंबानी की साड़ी में कई भाषाओं में लिखा 'राम', पल्लू पर लिखे हैं मंत्र, दो सालों में बनकर हुई तैयार
Dhurandhar 2 BO Live: रामनवमी की छुट्टी पर धुआंधार कमाई कर रही 'धुरंधर 2', 10 बजे तक कमा डाले 674 करोड़
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
दिल्ली में सिनेमा का महाकुंभ शुरू, दिग्गज सितारों के सम्मान के साथ IFFD 2026 का भव्य आगाज
Jewar Airport: दिल्ली से कैसे पहुंचें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट? ये हैं सबसे आसान रास्ते, जानें पूरा रूट
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार