By: ABP Live | Updated at : 27 May 2022 12:37 PM (IST)
प्रतीकात्मक तस्वीर
SSA Gujarat Recruitment 2022: अगर आप नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. गुजरात में सर्व शिक्षा अभियान द्वारा अपनी वेबसाइट पर विशेष शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक साइट ssarms.gipl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. गुजरात में इस भर्ती के द्वारा कुल 1500 खाली पदों पर भर्ती की जानी है. जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी 8 जून 2022 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 मई से शुरू हो गई है.
SSA Gujarat Recruitment 2022: ये है रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के द्वारा स्पेशल एजुकेटर (सीपी) के 43 पद, स्पेशल एजुकेटर (एमडी) के 530 पद, स्पेशल एजुकेटर (आईडी/एमआर) के 927 पदों पर भर्ती की जाएगी.
SSA Gujarat Recruitment 2022: इतनी मिलेगी सैलरी
इस भर्ती के तहत स्पेशल एजुकेटर (सीपी), स्पेशल एजुकेटर (एमडी), स्पेशल एजुकेटर (आईडी/एमआर) के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार रुपये का वेतन प्रदान किया जाएगा.
SSA Gujarat Recruitment 2022: इस प्रकार करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 8 जून 2022 तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवार आगे के लिए आवेदन पत्र के फाइनल पेज का प्रिंट आउट निकाल लें. इस भर्ती से जुड़ी किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.
NIT Recruitment 2022: एनआईटी में निकली इतने पदों पर भर्ती, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
रेलवे 'ग्रुप डी' भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, दिल्ली हाईकोर्ट में 152 पदों पर भर्ती; कब तक कर सकते हैं आवेदन?
बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंपर पदों पर वैकेंसी, जानें कौन और कैसे कर सकते हैं आवेदन
SDRF बिहार में 10वीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, सैलरी भी बंपर; जानें डिटेल्स
BSNL में जॉब पाने का शानदार मौका, मिलेगी बढ़िया सैलरी; ये करें अप्लाई
सुबह-सुबह कांपीं कश्मीर की वादियां, भूकंप से हिली धरती, बारामूला में केंद्र इतनी थी तीव्रता
Union Budget 2026: मेडिकल टूरिज्म से लेकर रिवाइज्ड ITR तक… बजट 2026 में क्या अच्छा हुआ और क्यों मिली निराशा
विजय देवरकोंडा संग शादी की खबरों पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, अफवाहों को बताया गलत
Mayor Election: मालेगांव महानगरपालिका में सियासी उलटफेर, BJP-कांग्रेस पार्षदों ने मिलकर बना दिया नया मोर्चा