एक्सप्लोरर

कहां है दुनिया की सबसे छोटी जेल? यहां से ज्यादा लोग तो एक कमरे में रहते हैं

भारत का सबसे बड़ा जेल तिहाड़ जेल है. तिहाड़ में एक साथ 10 हजार से ज्यादा कैदी रह सकते हैं.लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा जेल कहां पर है? जानिए इसे छोटे जेल में कितने कैदी रह सकते हैं.

भारत में जब भी जेलों की बात होती है, सबसे पहले तिहाड़ जेल का नाम लिया जाता है. क्यों तिहाड़ जेल भारत की सबसे बड़ी जेल है. लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया की सबसे छोटी जेल कहां पर है?  तो 90 फीसदी लोग इसका जबाव नहीं जानते होंगे. आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया की सबसे छोटी जेल कहां पर है और इसमें कितने कैदी एक साथ रह सकते हैं. 

जेल 

बता दें कि दुनियाभर में जेलों का इस्तेमाल कैदियों को रखने के लिए किया जाता है. हर जगह के जेलों की क्षमता भी अलग-अलग होती है. जैसे भारत की सबसे बड़ी जेल तिहाड़ जेल है. राजधानी दिल्ली स्थिति तिहाड़ जेल भारत की सबसे बड़ी जेल है. जानकारी के मुताबिक तिहाड़ जेल का क्षेत्रफल 400 एकड़ में फैला हुआ है. वहीं इसमें 9 केंद्रीय जेल मौजूद हैं. वर्तमान समय में तिहाड़ जेल की क्षमता करीब 10 हजार कैदियों को रखने की है. हालांकि 1958 में जब इस जेल की स्थापना हुई थी, उस वक्त इसकी क्षमता सिर्फ 1,273 कैदियों की थी.

दुनिया की सबसे छोटी जेल

अब सवाल ये है कि दुनिया की सबसे छोटी जेल कौन सी है. बता दें कि सबसे छोटी जेल ब्रिटेन के सबसे छोटे आइलैंड पर बना है. इस जेल का निर्माण करीब 168 साल पहले किया गया था. ये इतना छोटा है कि इसमें सिर्फ दो कैदियों के रहने की जगह है. डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लिश चैनल में मौजूद सर्क आइलैंड पर बनी सर्क जेल को दुनिया की सबसे छोटी जेल माना जाता है.

इसका निर्माण 1856 में हुआ था. हालांकि इस जेल में सिर्फ 2 ही कैदी रह सकते हैं. उस वक्त से अभी तक इस जेल के लाइट और टॉयलेट में सिर्फ बदलाव हुआ है. बाकी सब पहले की तरह है. वहीं सर्क आइलैंड 5.4 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है. वहीं 2023 की जनगणना के मुताबिक इस आइलैंड पर सिर्फ 562 लोग रहते हैं.

क्यों बना था इतना छोटा जेल

जानकारी के मुताबिक 1832 में कोर्ट ने इस जेल को बनाने का ऑर्डर दिया था. लेकिन इसे पूरा होने में 24 साल लग गए थे, क्योंकि किसी के पास भी इसे बनाने के लिए पैसे नहीं थे. इस जेल में सिर्फ दो कमरा बन पाया था. एक कमरा 6 बाय 6 फीट का है, जबकि दूसरा 6 बाय 8 फीट का है. दोनों कमरों में लकड़ी के पतले बिस्तर हैं. इस जेल में अधिकतम 2 से 3 दिन ही कैदी को रखा जा सकता है.

हालांकि इस आइलैंड पर कोई बड़ा अपराध नहीं होता है. इस वजह से आइलैंड पर सिर्फ 2 ही पुलिसकर्मी हैं. हालांकि इस आइलैंड पर रह चुके लोगों का दावा है कि संसाधनों की कमी के कारण इस जेल का इस्तेमाल नहीं होता है. 

ये भी पढ़ें: Smallest City: ये है दुनिया का सबसे छोटा शहर, घर में होते हैं जितने सदस्य, उतनी है यहां की पूरी आबादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget